Skip to content

Last Updated: February 19, 2022

CBSE Class 3 Hindi (NCERT-Rimjhim) Questions and Answers  chapter-12 जब  मुझे सांप ने काटा

CBSE Class 3 Hindi (NCERT-Rimjhim) Questions and Answers chapter-12 जब मुझे सांप ने काटा

Language: Hindi

CBSE Class 3 Hindi (NCERT-Rimjhim) Questions and Answers

chapter-12 जब  मुझे सांप ने काटा 



कहानी की बात


प्रश्न-1 नाना मुझे झाड़-फूंक वाले आदमी के पास क्यों ले गए?


उत्तर- नाना ने मेरी उंगली पर नीला निशान देखकर सोचा की मुझे सांप ने काट लिया है और इसका इलाज केवल तंत्रमंत्र ही है। 



प्रश्न-2 मै बूढ़े आदमी को क्या बताना चाहता था ?


उत्तर - मै बूढ़े आदमी को बताना चाहता था कि मुझे सांप ने नहीं बर्र ने काटा है। 



प्रश्न-3 जब साँप नेरियल के खोल में घुस गया तो मैने क्या किया था? मैंने ऐसा क्यों किया होगा ? 


उत्तर - जब साँप नारियल के खोले में घुस गया तो मैंने उसे एक पत्थर से बंद कर दिया। ऐसे मैंने खेल-खले में किया था फिर जब वह बंद हो गया तो मैंने पकड़ लिया l



प्रश्न-4 क्या बूढ़े आदमी ने  सचमुच मेरा इलाज कर किया था? तुम ऐसा क्यों सोचते हो ? 


उत्तर-  उस बूढ़े आदमी ने मेरा इलाज नहीं किया था क्योकि मुझे सांप ने काटा ही नहीं था।



प्रश्न 5- मुझे असल में सांप ने नहीं काटा था फिर मैंने अपनी कहानी का नाम “जब मुझको साँप ने काटा ” क्यों रखा है ? तुम इससे भी अच्छा कोई नाम सोचकर बताओ।

 

उत्तर- यह पूरी कहानी साँप के काटने पर ही घूमती रहती है दादा जी के मन में सांप का भय विधमान था। अतः जब लेखक को बर्र काट लेता है तो उन्हें लगता है कि इसे सांप ने काटा है। सारा घर इस बात से परेशान है और आनन्-फानन में वे झाड़ फूंक करने वाले के पास जा पहुंचते है इस कहानी का और भी शीर्षक हो सकता है। अंधविश्वास बाबा का डर , गांव का डाक्टर  आदि। 



तुम्हारी बात


प्रश्न-1 मै बूढ़े  को कुछ बताना चाहता था पर बता सका। क्या तुम्हारे साथ भी कभी ऐसा हुआ है। 


उत्तर- एक बार मेरे दोस्त से लड़ाई हो गई थी। मैंने लड़ाई का सारा दोष अपने दोस्त पर मड दिया। उसके माता पीता  ने उसे बहुत मारा ,उस समय मै बताना चाहता था कि इसमें मेरा भी दोष है। परन्तु पिटाई के डर से कुछ बोल न पाया। 


प्रश्न-2 क्या तुमने कभी साँप देखा है? तुमने साँप कहाँ देखा है?उसे देखकर तुम्हे कैसा लगा?


उत्तर - मैंने साँप कई बार देखा हैI जब सपेरा हमारी गली में साँप का खेल दिखाता है। मैंने तब साँप देखा है। उसे देखकर डर लगता हैI



प्रश्न-3 अपने घर पर पूछो कि अगर किसी को सांप काट ले तो क्या करेंगे?


उत्तर- घर पर पूछने पर पता चला कि अगर साँप काट ले तो जहाँ सांप काट ले उसके ऊपर निचे कस कर पट्टिया बांध दे ,ताकि जहर आगे न बढे और तुरंत अस्पताल ले जाए। 



उई माँ 


प्रश्न-1 कहानी में लड़के को बर्र काट लेती है बर्र का डंक होता है। कुछ और कीड़ो (जन्तुओ) का नाम लिखो जो डंक मारते है ?


उत्तर- मधुमक्खी , मच्छर , ततैया , बिच्छू I


अब क्या करे ?


प्रश्न-1 तुम क्या करोगी अगर तुम्हे या तुम्हारे आस पास:

क) किसी को बर्र काट ले ?


उत्तर- किसी लोहे के चीज को घिस कर लगा दे या उसपर रगड़ दे , इससे डंक निकल जाता है। यदि नौसादर हो तो वो भी लगा सकते है। या तुरंत डाक्टर के पास ले जाए I



ख) किसी को चोट लग जाए ?


उत्तर- किसी को चोट लग जाए तो तुरंत डिटोल से धोकर पट्टी बांध दे फिर डाक्टर के पास ले जाए। 



ग) किसी के आंख में कुछ पड़ जाए ?


उत्तर- अगर आँख में कुछ पड़ जाए तो पालक उठाकर हिलाए या ठन्डे पानी से धोए I



घ) किसी के नाक से खून बहने लगे ?


उत्तर- किसी के नाक से खून बहने लगे तो पीठ के बल लिटाकर सिर पीछे की तरफ थोड़ा झुका दे। सर पर ठण्डा पानी डाले। यदि फिर भी बंद न हो तो तुरंत डाक्टर के पास ले जाए I 




जरा सोचो तो


प्रश्न-1 नारियल के खोल जैसी और कौन कौन सी  चीजों में सांप छिप सकता है ?


उत्तर- साँप आँगन में पड़े टूटे- फूटे बर्तन ,खिलौने मिट्टी की घड़ोली, पेड़ की खो ,झाडिया पत्तिया की छिप सकता है



प्रश्न-2 वह खोल आहाते में कैसे पहुंच होगा ?


उत्तर- नारियल निकाल कर खोल वही फेक दिया जाता है I


क्या समझे !


        निचे लिखे वाक्यों का मतलब बताओ -


  • साँप पास के झड़ी में गायब हो गया - सांप पास के झड़ी में चले गया I


  • वह चट मुझे गोंद से उठाककर भागे I - वह जल्दी से मुझे गोंद में उठाकर भागे I


  • अब बच्चा खतरा से बहार है I - अब बच्चा ठीक है उसे कोई खतरा नहीं है।

 

  •  नाना ने उसके लिए बहुत सी चीजे भेट में भेजी I - नाना ने उसे बहुत सी चीजे उपहार स्वरुप दी। 



कैसे कहाँ


अलग-आलग निषानो से पता चलता है बात कैसी कही गई होगी I अब नीचे लिखे शब्दों में सही निशान लगाओ Iअब इन्हे बोलकर देखो I  ( I,?, ! )

 

  1. नानी चीख उठी सांप !
  2. साँप धीरे-धीरे रेंग रहा था। 
  3. क्या तुम बाजार चलोगी ?
  4. चुप चाप बैठो। हिलना-डुलना मत।
  5. तुम्हे यह कहानी कैसी लगी ?
  6. अहा ! कितनी मीठी है। 


क्या कहोगे 


प्रश्न-1 तुम लड़के को क्या कहोगे ? कारन देखकर बताओ I        

(निडर, नादान, होशियार,शरारती,डरपोक ,शर्मीला)


उत्तर - नादान क्योकि उसे साँप को पकड़ना एक खेल लग रहा था।   साँप कितना खतरनाक होता है इसका उसे पता ही नहीं था। 


 दो दो बार

  •    सांप धिरे - धिरे रेंग रहा था I

         याॅहा धिरे शब्द का दो बार इसतेमाल किया गया है l ऐसे ही कुछ शब्द लिखो और उनसे  वाक्य बनाओ l


  • चलते-चलते = वह चलते-चलते गिर गया l
  • पीछे-पीछे  = तुम मेरे पीछे-पीछे कब आए ?
  • आगे-आगे = वह आगे-आगे भाग रहा था l
  • मोटे-मोटे  = यहाँ बड़े मोटे-मोटे मच्छर है lघसीट-घसीट = यह घसीट-घसीट कर क्या कर रहा है  l

    

Ratings & Reviews

No reviews yet. Be the first to write one!