Last Updated: February 26, 2022

CBSE Class 5 EXCERCISE NOTES, QUESTIONS AND ANSWERS (NCERT - RIMJHIM) CHAPTER 13   (पाठ-13) स्वामी की दादी

CBSE Class 5 EXCERCISE NOTES, QUESTIONS AND ANSWERS (NCERT - RIMJHIM) CHAPTER 13 (पाठ-13) स्वामी की दादी

Language: hi

CBSE Class 5 EXCERCISE NOTES, QUESTIONS AND ANSWERS (NCERT - RIMJHIM) CHAPTER 13

(पाठ-13) स्वामी की दादी

 


कहानी से:-


प्रश्न-1 “सच? राजम बड़ा बहादुर लड़का है।” स्वामी को क्यों लगा कि दादी ने यह बात उसे खुश करने के लिए कही?


उत्तर- दादी ने यह बात उसे खुश करने के लिए कही थी। उसे ऐसा इसलिए लगा क्योंकि दादी राजम को अच्छी तरह नहीं जानती थी। 



प्रश्न-2 मैडल से चूड़ियाँ बनवा लेने पर दादी ने बुआ को महामूर्ख क्यों माना?


उत्तर- मैडल इस बात की निशानी थी की दादाजी पढ़ने में अव्वल थे। वह जब तक रहता, घर और बाहर के लोगो को प्रेरणा देता। ऐसी प्रेरक चीजों को संभाल कर रखना चाहिए। बुआ ने उसका महत्व नहीं समझा और उससे चार चूडियाँ बनवा ली, इसलिए दादी ने उसे महामूर्ख कहा। 



प्रश्न-3  पाठ के आधार पर दादी या स्वामी के स्वभाव, आदतों आदि  बारे में तुम्हे क्या पता चलता है? किसी एक के बारे में दस-बारह वाक्यों में लिखो।

 

उत्तर- स्वामी एक छोटा सा बच्चा है। वह दादी से बहुत प्यार करता है। वह उनके साथ खुश रहता है। वह अपने दोस्त के बारे में दादी को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर कहता है। लेकिन दादी ज्यादा ध्यान नहीं देती तो उसे गुस्सा भी बहुत आता है। वह दादी से अपनी बात सुनने को कहता है पर वह खुद दादी की बात ध्यान से नहीं सुनता। 



तुम्हारी समझ से 


1. स्वामी ने राजम को ‘ऊँची चीज़’ माना। क्या तुम स्वामी की राय से सहमत हो? अपने उत्तर के कारण लिखो।


उत्तर- हाँ, मैं स्वामी की राय से सहमत हूँ। राजम पढ़ने में तेज था, उसके गणित में अच्छे नम्बर आते थे। वह बहादुर भी था। उसने बचपन में एक शेर को भी मारा था। और तो और उसके पिताजी पुलिस के सबसे बड़े अफसर थे। उसके पास पुलिस की वर्दी थी। 



2 . स्वामी का अपनी दादी के साथ कैसा रिश्ता था। तीन चार वाक्यों में लिखो। 


उत्तर- 

  1. स्वामी का अपनी दादी के साथ बहुत ही प्यार भरा रिश्ता था। 
  2. स्वामी अपनी दादी की गोद में सुरक्षित महसूस करता था। 
  3. स्वामी और दादी एक अच्छे दोस्त की तरह थे। 
  4. दोनों एक-दूसरे से अपनी बाते साँझा करते थे।




कहानी और तुम 


1.

क):- “स्वामीनाथन के दादा रौबदार सब मजिस्ट्रेट थे।”

किसी व्यक्ति का रौब किन बातो से पता चलता है ?


उत्तर-  किसी व्यक्ति का रौब उसके पद और पद के साथ उसकी ईमानदारी, उसके प्रभावशाली व्यक्तित्व और समाज में उसकी पूछ और इज्जत से पता चलता है।



ख):- क्या तुम्हारे आसपास कोई रौबदार व्यक्ति है? शब्दों के जरिए उसका खांका खींचो। 


उत्तर- हमारे घर के पास एक अंकल (चाचा जी) है। वह सबसे बहुत अच्छे से मिलते है वह एक सैनिक रह चुके है। उनकी आवाज बुलंद है। उनके उठने-बैठने,  बोलने के तरीके से शालीनता और रौब झलकता है। 



2. “स्वामीनाथन दादी के पास बहुत प्रश्न्न और सुरक्षित महसूस कर रहा था।” तुम कब असुरक्षित महसूस करती हो?


उत्तर- जब हम अकेले होते है या माता पिता से दूर होते है, तब हम असुरक्षित महसूस करते है।



3. तुम इन हालत में कैसा महसूस करती हो -


दोस्त के घर में:- दोस्त के घर में हमें अच्छा लगता है। मैं बहुत ख़ुशी महसूस करती हूँ। 


जब तुम पहली बार किसी के घर जाती हो:- जब मैं पहली बार किसी के घर जाती हूँ तो मैं थोड़ा सा अजीब महसूस करती हूँ। 


रेलगाड़ी या बस में किसी सफर पर:- रेलगाड़ी या बस में सफर करते समय मैं बहुत ही खुश होती हूँ। अगर मुझे अकेले सफर करना हो तो मैं थोड़ा चिंतित व डरी हुई सी रहती हूँ। 


जब तुम मुख्याध्यापक के कमरे में जाती हो- जब हम मुख्याध्यापक के कमरे में जाते है तो हमें थोड़ा बहुत तो डर जरूर लगता है 



पता करो 


1. सब-मजिस्ट्रेट कौन होता है? क्या वह पुलिस विभाग में होता है?


उत्तर- सब-मजिस्ट्रेट एक जज होता है। वह पुलिस विभाग ने नहीं होता है, वह न्यायालय में होता है।



2. तुम्हारा घर या स्कूल किस थाने में आता है ? थाने में कौन-कौन से पद होते है? उन व्यक्तियों के नाम भी पता करो जो इस पदों पर हैं।

निचे दिए गए तालिका में इक्कठा की गई जानकारी को दर्ज करो 


 उत्तर: थाने में जो पद होते हैं उनका नाम क्रमानुसार

  • एस.एच.ओ.
  • सब इन्सपेक्टर
  • हवलदार
  • सिपाही

नोट- विद्यार्थी अपने थाने का नाम पता करें और उपरोक्त पदों पर जो व्यक्ति आसीन हैं उनका नाम भी लिखें।



दादी का बक्सा 


“उसका (दादी) का सामान था - पाँच दरिया, तीन चादरें, लकड़ी का एक छोटा बक्सा जिनमे ताम्बे के सिक्के, इलायची, लौंग और सुपारी पड़े रहते थे।” 


1. दादी अपने बक्से में इलायची, लौंग और सुपारी क्यों रखती होंगी?


उत्तर- दादी अपने बक्से में इलायची, लौंग और सुपारी खाने के लिए रखती होंगी। 



2. क्या तुम्हारे घर में इनका इस्तेमाल होता है? किस-किस तरह से होता है ?


उत्तर- हमारे घर में, इसका इस्तेमाल होता है।  इसका इस्तेमाल चाय में तथा अलग-अलग पकवान बनाने में करते है।



3. ताम्बे के सिक्के बनाने के लिए किस-किस धातु का इस्तेमाल होता है?


उत्तर-  ताम्बे के सिक्के बनाने के लिए तांबा और लोहा धातु का इस्तेमाल किया जाता है। 



4. सिक्के कौन-कौन सी धातु के बने होते है?


उत्तर- सिक्के ताँबा, सोना, चाँदी, लोहा, पीतल और गिलट आदि धातुओं के बने होते है।



शब्दों की बात -


निचे पहले स्तम्भ के रेखांकित विशेषण और दूसरे स्तम्भ के शब्दों का वाक्य में प्रयोग करो। तुम एक से अधिक वाक्यों का सहारा भी ले सकते हो।


ऊलजलूल कल्पना      चेतावनी 

रुखा स्वर                 मिठास 

खूंखार डाकू              समर्थन 


उत्तर- 

1. तुम्हे आखिरी चेतवानी दी जा रही है कि ऊलजलूल बाते करना बंद कर दो। 

2. वह बहुत रुखा व्यकति है। उसकी बोली में जरा सा भी मिठास नहीं है 

3. फूलनदेवी अपने समय की खूंखार डाकू थी। इस बात का सभी समर्थन करते हैं।



2. निचे कहानी से कुछ वाक्य के अंश दिए गए हैं।  इनमें जिन शब्दों के निचे रेखा खींची है, उनका लिंग पहचानो और लिखो। 


पुलिस की वर्दी 

काफ़ी बड़ा दफतर ताँबे के सिक्के 

अपने सारे सामान 

दसवा हिस्सा 

उस जैसा महामूर्ख 


उत्तर-

वर्दी - स्त्रीलिंग

सिक्के- पुल्लिंग 

हिस्सा - पुल्लिंग 

दफ़तर - पुल्लिंग

सामान - पुल्लिंग

महामूर्ख - पुल्लिंग

Ratings & Reviews

No reviews yet. Be the first to write one!

Suggested Material

CBSE Class 5 Hindi Chapter 1 Rakh Ki Rassi (राख की रस्सी) || Learn Hindi Step by Step|| LRNR Classes
Resource
video
Free
General
video
CBSE Class 5 Hindi Chapter 1 Rakh Ki Rassi (राख की रस्सी) || Learn Hindi Step by Step|| LRNR Classes
<p><span style="background-color: rgb(249, 249, 249); color: rgb(3, 3, 3);">NCERT CBSE Class 5 Hindi Chapter 1 Rakh Ki Rassi (राख की रस्सी) || Learn Hindi Step by Step ||</span></p><p><span style="background-color: rgb(249, 249, 249); color: rgb(3, 3, 3);">LRNR Classes || Sofia Madam</span></p>
Lesson
अध्याय-12 गुरू और चेला (सेट-2)
Resource
quiz
Premium
General
quiz
अध्याय-12 गुरू और चेला (सेट-2)
CBSE Class 5 हिन्दी Chapter-12 "गुरू और चेला" के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) को हल करें और तुरंत परिणाम प्राप्त करें। यह Quiz Set NCERT Hindi कक्षा 5 की पुस्तक "रिमझिम" पर आधारित है। समाधान के साथ यह NCERT आधारित Important Questions छात्रों को Chapter के हर Concepts को अच्छी तरह से समझने में मदद करेगा और Board Exam में अच्छे Marks प्राप्त करने के लिए मजबूत नींव तैयार करेगा। यह प्रश्न सेट Subjects Experts द्वारा Latest Exam Pattern को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। छात्र के अभ्यास के स्तर को ध्यान में रख कर प्रश्न पत्रों को Easy, Medium और Hard कठिनाई स्तरों में विभाजित किया गया हैं।
Practice
अध्याय-1 राख की रस्सी (सेट-1)
Resource
quiz
Free
General
quiz
अध्याय-1 राख की रस्सी (सेट-1)
इस Quiz set में NCERT Hindi (हिन्दी), कक्षा 5 की पुस्तक "रिमझिम" से Chapter 1 "राख की रस्सी" का उत्तर सहित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) को हल करें और तुरंत परिणाम प्राप्त करें। यह आपको अपने अध्ययन का परीक्षण करने में मदद करेगा।
Practice
अध्याय-15 बिशन की दिलेरी (सेट-2)
Resource
quiz
Premium
General
quiz
अध्याय-15 बिशन की दिलेरी (सेट-2)
CBSE Class 5 हिन्दी Chapter-15 "बिशन की दिलेरी" के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) को हल करें और तुरंत परिणाम प्राप्त करें। यह Quiz Set NCERT Hindi कक्षा 5 की पुस्तक "रिमझिम" पर आधारित है। समाधान के साथ यह NCERT आधारित Important Questions छात्रों को Chapter के हर Concepts को अच्छी तरह से समझने में मदद करेगा और Board Exam में अच्छे Marks प्राप्त करने के लिए मजबूत नींव तैयार करेगा। यह प्रश्न सेट Subjects Experts द्वारा Latest Exam Pattern को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। छात्र के अभ्यास के स्तर को ध्यान में रख कर प्रश्न पत्रों को Easy, Medium और Hard कठिनाई स्तरों में विभाजित किया गया हैं।
Practice
अध्याय-3 खिलौनेवाला (सेट-1)
Resource
quiz
Free
General
quiz
अध्याय-3 खिलौनेवाला (सेट-1)
इस Quiz set में NCERT Hindi (हिन्दी), कक्षा 5 की पुस्तक "रिमझिम" से Chapter 3 "खिलौनेवाला" का उत्तर सहित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) को हल करें और तुरंत परिणाम प्राप्त करें। यह आपको अपने अध्ययन का परीक्षण करने में मदद करेगा।
Practice
अध्याय-8 वे दिन भी क्या दिन थे (सेट-1)
Resource
quiz
Free
General
quiz
अध्याय-8 वे दिन भी क्या दिन थे (सेट-1)
इस Quiz set में NCERT Hindi (हिन्दी), कक्षा 5 की पुस्तक "रिमझिम" से Chapter 8 "वे दिन भी क्या दिन थे" का उत्तर सहित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) को हल करें और तुरंत परिणाम प्राप्त करें। यह आपको अपने अध्ययन का परीक्षण करने में मदद करेगा।रें।
Practice