- SCHOOL BOARDS
- CBSE
- CLASS 6
- HINDI (बाल रामायण)
- CBSE NCERT CLASS 6 HINDI-BAL RAM KATHA (बाल राम कथा) CHAPTER-3 DO VARDAN (दो – वरदान) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS

CBSE NCERT CLASS 6 HINDI-BAL RAM KATHA (बाल राम कथा) CHAPTER-3 DO VARDAN (दो – वरदान) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS
Language : English
CBSE NCERT CLASS 6 HINDI-BAL RAM KATHA (बाल राम कथा) CHAPTER-3 DO VARDAN (दो – वरदान) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS
दो – वरदान
शब्दार्थ
1. विचार–विमर्श - सलाह करना
2. राज्याभिषेक – राज गद्दी पर बैठना
3. पराक्रम – ताकत
4. शिथिल – कमज़ोर
5. तुमुलध्वनि – जोर की आवाज़
6. पलक झपकते – बहुत जल्दी
7. निर्णय – फैसला
8. रौनक – शोभा
9. अचंभा – हैरानी
10.सर्वोपरि – सबसे ऊपर
11. मुहँलागि – बहुत प्रिय
12. विपत्ति – दुख
13. अमंगल – अशुभ / अनिष्ट
14. उग्र – तेज
15. अगाध – बहुत
16. सर्वदा – हमेशा
17. ज्येष्ठपुत्र - बड़ा बेटा
18. फटकार – डाँट–झपट
19. नादान – मासूम
20. आसन्न – निकट/समीप
21. संकट – विपत्ति/विपदा
22. तरस आना – दया आना
23. दासी – नौकरानी
24. अनर्थ – बिना अर्थ का
25. तिरस्कार – उपेक्षा
26. भाँपना – अनुमान लगाना
27. कोपभवन – जहाँ क्रोध में रहा जाता है
28. तुरंत – फौरन
29. कक्ष – कमरा
30. प्रयास – कोशिश
31. बज्रपात – भारी संकट
32. संकल्प – पक्का इरादा
33. दृश्य – नज़ारा
34. अवाक – चुप/ स्तब्ध
35. कातर भाव – व्याकुल नगरों से
36. अस्वीकार – इनकार
37. अनादर – तिरस्कार
38. विष – ज़हर
39. आत्महत्या – जान देना
40. कलंक – बदनामी
41. जलभुन – क्रोध
अतिलघु प्रश्न – उत्तर
1. राम के विवाह के बाद राजा दशरथ के मन में क्या इच्छा थी?
उत्तर - राम के विवाह के बाद राजा दशरथ के मन में राम का राज्याभिषेक करने की इच्छा थी ।
2. राज्याभिषेक की घोषणा के समय भरत और शत्रुघ्न कहाँ थे?
उत्तर - राज्याभिषेक की घोषणा के समय भरत और शत्रुघ्न अपने नाना कैकैराज के यहाँ गए थे |
3. राम के किन गुणों से सभी प्रभावित थे?
उत्तर - राम के विदूता, विनम्रता तथा पराक्रम से सभी प्रभावित थे |
4. मंथरा कौन थी?
उत्तर - मंथरा रानी कैकेयी की मुहँ लगी दासी थी |
5. कैकेयी ने दशरथ से कितने वर माँगे थे?
उत्तर - कैकेयी ने दशरथ से दो वरदान मांगे थे |
6. कैकेयी के दो वरदान क्या थे?
उत्तर - कैकेयी का एक वरदान भरत के लिए राजगद्दी और दूसरा वरदान राम को चौदह वर्ष का वनवास था |
7. कैकेयी कोप भवन में क्यों चली गई?
उत्तर - मंथरा के भड़काने पर राम के राज्याभिषेक की बात कैकेयी को षड्यंत्र जैसी लगी इसलिए वह कोप भवन में चली गई |
8. वरदान न देने पर कैकेयी ने क्या धमकी दी?
उत्तर - वरदान न देने पर कैकेयी ने विष पीकर आत्महत्या कर लेगी धमकी दी ।
लघु प्रश्न उत्तर
1. राजा दशरथ राम का राज्याभिषेक क्यों करना चाहते थे?
उत्तर - राजा दशरथ बूढ़े हो चले थे | उन्होंने राम को साम्राज्य के काम काज में शामिल करना शुरू कर दिया था | राम इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभा रहे थे | प्रजा भी उन्हें चाहती थी इसलिए राजा दशरथ राम का राजीभिषेक करना चाहते थे |
2. राम के राज्याभिषेक की खबर सुनकर मंथरा क्यों जलभुन गई?
उत्तर - मंथरा रानी कैकेयी की मुहँलगी दासी थी | कैकेयी का हित उसके लिए सर्वोपरि था | वह रानी भी उसे बहुत मानती थी | राम का राज्याभिषेक मंथरा को कैकेयी के विरुद्ध एक षड्यंत्र लगा | इस कारण वह राज्याभिषेक की खबर सुनकर जलभुन गई |
3. मंथरा ने रानी कैकेयी को क्या बात समझाई?
उत्तर - मंथरा ने रानी कैकेयी को यह बात कही की तुम्हारे सुखों का अंत होने वाला है | महाराज दशरथ ने कल सुबह राम का राज राज्याभिषेक करने का निर्णय लिया है | यदि राम राजा बने तो भरत उनके दास हो जाएंगे और उन्हे स्वयं कौशल्या की दासी बनना पड़ेगा | अतः अच्छा यही है की वह दशरथ से समय रहते दो वचन माँग ले | वही वचन जिसे देने का संकल्प उन्होंने पहले दिया था | पहले वचन में भरत के लिए राजगद्दी तथा दूसरे वचन में राम के लिए १४ वर्ष का वनवास माँगने की सलाह मंथरा ने कैकेयी को दी |
4. मंथरा ने रानी कैकेयी को क्या उपाय बताया?
उत्तर - मंथरा ने रानी कैकेयी से कहा कि वह मैले कपड़े पहनकर कोप भवन में चली में जाएं | महाराज आएँ तो उनकी ओर मत देखना, बात मत करना वे तुम्हारा दुख नहीं देख सकेंगे |
5. कैकेयी ने अंतिम हथियार के रूप में क्या किया?
उत्तर - रानी ने राजा दशरथ पर दवाब बनाने के लिए अपना अस्त्र चलाते हुए कहा – “अपने वचन के पीछे हटना रघुकुल की रीति नहीं है | आप चाहें तो ऐसा कर सकते हैं | पर तब आप दुनिया को मुहँ दिखाने योग्य नहीं रहेंगे | अगर आप वचन पूरा नहीं करेंगे तो मैं विष पीकर आत्महत्या कर लुँगी | यह कलंक आपके माथे पर रहेगा |”
6. कैकेयी द्वारा वरदान माँगे जाने पर दशरथ की क्या दशा हुई?
उत्तर - कैकेयी द्वारा वरदान माँगे जाने पर महाराजा दशरथ हैरान रह गए | उनका चेहरा सफेद पड़ गया | उन पर मानो वज्रपात हो गया | वे कुछ बोल नहीं पाए | वे मूर्छित होकर गिर पड़े | कुछ देर बाद होश में आने पर वे कातरभाव से कैकेयी से बोले – “यह तुम क्या कह रही हो | वे बार – बार कैकेयी की माँग अस्वीकार करते रहे पर कैकेयी अपनी ज़िद पर अड़ी रही | वे दोबारा बेहोश हो गए और रातभर बेसुध पड़े रहे |