CBSE NCERT CLASS 7 HINDI-BAL MAHABHARAT KATHA (बाल महाभारत कथा) CHAPTER-1 MAHABHARAT KATHA (महाभारत कथा) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS

Language : English

LRNR provides this material totally free

CBSE NCERT CLASS 7 HINDI-BAL MAHABHARAT KATHA (बाल महाभारत कथा) CHAPTER-1 MAHABHARAT KATHA (महाभारत कथा) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS 


पाठ – 1

महाभारत कथा



1.   महाभारत की कथा किसकी देन है?


उत्तर - महाभारत की कथा महर्षि पराशर के कीर्तिमान पुत्र वेद व्यास की देन है |



2.   व्यास जी ने महाभारत की कथा सबसे पहले किसे कंठस्थ कराई थी?


उत्तर -व्यास जी ने महाभारत की कथा सबसे पहले अपने पुत्र शुकदेव को कंठस्थ कराई थी।



3.   मानव – जाती में महाभारत की कथा का प्रसार किसके द्वारा हुआ?


उत्तर -मानव – जाती में महाभारत की कथा का प्रसार महर्षि वैशंपायन के द्वारा हुआ |



4.   वैशंपायन किसके प्रमुख शिष्य थे?


उत्तर - वैशंपायन व्यास जी के प्रमुख शिष्य थे|



5.   महाराज परीक्षित के पुत्र का क्या नाम था?


उत्तर - महाराज परीक्षित के पुत्र का नाम जनमेजय था |



6.   महाराजा शांतनु के पुत्र कौन थे?


उत्तर - महाराजा शांतनु के पुत्र चित्रागंद और विचित्रवीर्य थे |



7.   शांतनु कि मृत्यु हो जाने पर कौन राजा हुए?


उत्तर - शांतनु कि मृत्यु हो जाने पर उनके भाई विचित्रवीर्य राजा हुए|



8.   विचित्रवीर्य के कितने पुत्र हुए और उनके क्या नाम थे?


उत्तर - विचित्रवीर्य के दो पुत्र हुए और उनके नाम – धृतराष्ट्र और पांडु थे |



9.   नीति के अनुसार किसे गद्दी पर बैठाया गया?


उत्तर - नीति के अनुसार पांडु को गद्दी पर बैठाया गया |



10. पांडु के रानियाँ के क्या नाम थे?


उत्तर - पांडु के रानियाँ के नाम कुंती और माद्री थे |



11. वनवास के समय दोनों रानियाँ ने कितने पांडवों को जन्म दिया?


उत्तर - वनवास के समय दोनों रानियाँ ने पाँच पांडवों को जन्म दिया |



12. पाँचों अनाथ बच्चों का किसने पालन – पोषण किया और पढ़ाया लिखाया?


उत्तर - पाँचों अनाथ बच्चों का वन के ऋषि – मुनियों ने पालन –पोषण किया और पढ़ाया लिखाया |



13. जब यूधिष्ठिर सोलह वर्ष के हुए तो ऋषियों ने पाँच कुमारों को कहाँ और किसे सौंप दिया?


उत्तर - जब यूधिष्ठिर सोलह वर्ष के हुए तो ऋषियों ने पाँच कुमारों को हस्तिनापुर ले जाकर पितामह भीष्म को सौंप दिया |



14. भीष्म के आदेशानुसार कुरु – राज्य के कितने हिस्से किए गए?


उत्तर - भीष्म के आदेशानुसार कुरु – राज्य के दो हिस्से किए गए |



15. कौरव और पांडव किस राज्य में राज करते रहे?


उत्तर - कौरव हस्तिनापुर में और पांडवों का एक अलग राज्य था, जो आगे चलकर इंद्रप्रस्थ के नाम से मशहूर हुआ |



16. उन दिनों राजा लोगों में किस खेल का आम रिवाज़ था?


उत्तर - उन दिनों राजा लोगों में चौसर खेलने का आम रिवाज था |



17. पांडवों को कितने वर्ष का वनवास भोगना पड़ा?


उत्तर - पांडवों को तेरह वर्ष का वनवास भोगना पड़ा |



18. कौरवों की क्या शर्त थी?


उत्तर - कौरवों की यह शर्त थी पांडवों को बारह वर्ष के वनवास के बाद एक वर्ष अज्ञातवास करना पड़ेगा |



19. पांडवों को किसके लिए लड़ना पड़ा?


उत्तर - पांडवों को अपने राज्य के लिए लड़ना पड़ा |



20. कितने वर्ष तक पांडवों ने राज्य किया और द्रौपदी के साथ तपस्या करने कहाँ चले गए?


उत्तर - छत्तीस वर्ष तक पांडवों ने राज्य किया और फिर अपने पोते परीक्षित को राज्य देकर द्रौपदी के साथ तपस्या करने हिमालय चले गए |







Ratings
No reviews yet, be the first one to review the product.