CBSE NCERT CLASS 7 HINDI-BAL MAHABHARAT KATHA (बाल महाभारत कथा) CHAPTER-2 DEVVRAT (देवव्रत) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS

Language : English

LRNR provides this material totally free

CBSE NCERT CLASS 7 HINDI-BAL MAHABHARAT KATHA (बाल महाभारत कथा) CHAPTER-2 DEVVRAT (देवव्रत) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS


देवव्रत

शब्दार्थ


1.   युवती – कन्या

2.   आकर्षित – मोह लेना/ अपने तरफ आकर्षित करना

3.   अज्ञात – जिसके बारे में पता न हो

4.   नादान – ना समझ

5.   अकारण – बिना किसी कारण के

6.   विख्यात – प्रसिद्ध

7.   क्रोध – गुस्सा

8.   मुकाबला – बराबरी

9.   राजनीतिज्ञ – राजनीति की जानकारी रखने वाला

10. कुशल – चतुर



लघु उत्तरीय प्रश्न


1.   नदी के किनारे खड़ी कन्या कौन थी?


उत्तर - नदी के किनारे खड़ी कन्या गंगा थी |



2.   शांतनु कि पत्नी का क्या नाम था?


उत्तर - शांतनु के पत्नी का नाम गंगा था |



3.   पत्नी बनने के लिए गंगा ने शांतनु के सामने क्या शर्त रखी थी?


उत्तर - गंगा ने पत्नी बनने के लिए राजा शांतनु से शर्त रखी थी कि “मैं कुछ भी करूँ, आप मुझसे कुछ नहीं कहेंगे |



4.   शांतनु के द्वारा गंगा की शर्त मान लेने पर क्या परिणाम हुआ?


उत्तर - शांतनु के द्वारा सारी शर्त मान लेने के बाद गंगा उसकी पत्नी बन गई | बीते समय के साथ – साथ गंगा ने कई तेजस्वी पुत्रों को जन्म दिया और गंगा की धारा में बहा देती थी |



5.   अपने पुत्रों को नदी धारा में बहाने के बाद गंगा काहाँ जाती थी?


उत्तर - अपने पुत्रों को नदी की धारा में बहाने के बाद गंगा हस्ती – मुस्कराती राजा शांतनु के महल में आ जाती थी |



6.   राजा शांतनु गंगा के द्वारा अपनी संतान को नदी के धारा में बहते हुए देखकर भी कुछ क्यों नहीं बोल पाते थे?


उत्तर - राजा शांतनु गंगा के संतान को नदी की धारा में बहाते हुए देखकर भी कुछ नहीं कह पाते थे, क्योंकि वे वचन दे चुके थे|



7.   गंगा जब आठवें बच्चे को लेकर नदी की और चली तब शांतनु ने क्या कहा ?


उत्तर - जब गंगा आठवे पुत्र को गंगा की धारा में बहाने के लिए चली तब शांतनु ने कहा – “माँ होकर अपने नादान बच्चे को अकारण ही क्यों मार दिया करती हो? यह घृणित व्यवहार तुम्हें शोभा नहीं देता |”



8.   शांतनु की बात सुनकर गंगा ने क्या कहा?


उत्तर - शांतनु की बात सुनकर गंगा ने राजा शांतनु से कहा – राजन् ! क्या आप अपना वचन भूल गए हैं? अतः अब मैं ठहर नहीं सकती | हाँ, आपके इस पुत्र को नदी में न डालकर कुछ दिन पालूँगी और फिर आपको इसे सौंप दूँगी |



9.   आठवें बच्चे का क्या नाम था?


उत्तर - आठवें बच्चे का नाम देवव्रत था |



10. आठवाँ बच्चा आगे चलकर किस नाम से प्रसिद्ध हुआ?


उत्तर - आठवाँ बच्चा आगे चलकर भीष्म पितामह के नाम से प्रसिद्ध हुआ |



11. गंगा नदी की धारा क्यों रुकी हुई थी?


उत्तर - एक दिन सुंदर और गठीला युवक (देवव्रत) गंगा नदी की बहती हुई धारा में बाण की बौछार से गंगा की प्रचंड धारा रुकी हुई थी |



12. देवव्रत को किसने शिक्षा दी थी?


उत्तर - देवव्रत को महर्षि वशिष्ट ने शिक्षा दी थी |



13. शस्त्र–ज्ञान और रण–कौशल में देवव्रत किसका मुकाबला कर सकता था?


उत्तर - शस्त्र–ज्ञान में शुक्राचार्य और रण–कौशल में परशुराम का मुकाबला कर सकता था |

 

 



Ratings
No reviews yet, be the first one to review the product.