CBSE NCERT CLASS 7 HINDI-BAL MAHABHARAT KATHA (बाल महाभारत कथा) CHAPTER-3 BHISHMA-PRATIGYA (भीष्म-प्रतिज्ञा) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS

Language : English

LRNR provides this material totally free

CBSE NCERT CLASS 7 HINDI-BAL MAHABHARAT KATHA (बाल महाभारत कथा) CHAPTER-3 BHISHMA-PRATIGYA (भीष्म-प्रतिज्ञा) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS


पाठ – 3

भीष्म - प्रतिज्ञा

शब्दार्थ


1.       प्रफुल्लित – प्रसन्न

2.       अप्सरा – देवलोक की नर्तकी

3.       तरुणी – युवती

4.       विराग – उदासीनता

5.       विलीन – समाप्त हो गया

6.       प्रेम – याचना – प्रणय निवेदन

7.       अनुमति – आज्ञा

8.       नागवार – अनुचित

9.       व्यथा – पीड़ा10.   कुशाग्र – तेज

11.   सारथी – रथवान / रथ चलाने वाला

12.   आर्यपुत्र – श्रेष्ठ पुरुष

13.   अटल – अडिग

14.   नाती – पुत्री का पुत्र

15.   अप्रत्याशित – जिसकी आशा न हो

16.   आजन्म – जीवनभर

17.   ब्रह्मचारी – अविवाहित

18.   भीष्म – भयंकर

19.   सानंद – आनंदपूर्वक

20.   देवावसान – मृत्यु

21.   कुलनायक – वंश का मुख्य पुरुष

22.   क्रम – सिलसिला


लघु उत्तरीय प्रश्न


1)      सत्यवती कौन थी?


उत्तर - सत्यवती मल्लाहों के राजा केवटराज की पुत्री और राजा शांतनु की दूसरी पत्नी थी |



2)      राजा शांतनु ने सत्यवती को कहाँ देखा?


उत्तर - राजा शांतनु ने सत्यवती को यमुना नदी के किनारे देखा था |



3)      सत्यवती को देखकर राजा शांतनु के मन में क्या इच्छा बलवती हो उठी?


उत्तर - सत्यवती को देखकर राजा शांतनु के मन में उसे अपनी पत्नी बनाने की इच्छा बलवती हो उठी |



4)      केवटराज ने सत्यवती के विवाह के लिए शांतनु के सामने क्या शर्त राखी थी?


उत्तर - केवटराज ने सत्यवती के विवाह के लिए शांतनु के सामने शर्त रखी थी की शांतनु की मृत्यु के बाद सत्यवती का पुत्र हीं हस्तिनापुर के राज सिंहासन पर बैठेगा |



5)      केवटराज की प्रथम शर्त पर देवव्रत ने क्या उत्तर दिया?


उत्तर - केवटराज की प्रथम शर्त सुनकर देवव्रत ने कहा – मैं वचन देता हूँ की मेरे पिता के बाद सत्यवती का पुत्र ही राजा बनेगा |



6)      देवव्रत किस प्रतिज्ञा के कारण भीष्म कहलाए?


उत्तर - जीवनभर विवाह न करना तथा आजन्म ब्रह्मचारी रहने की भयंकर प्रतिज्ञा के कारण देवव्रत भीष्म कहलाए |



7)      शांतनु के कितने रानियाँ थे और उनके क्या नाम थे?


उत्तर - शांतनु के दो रानियाँ थे | उनके नाम गंगा और सत्यवती थे |



8)      सत्यवती से शांतनु के कितने पुत्र हुए और उनका  क्या नाम था?


उत्तर - सत्यवती से शांतनु के दो पुत्र हुए – चित्रांगद और विचित्रवीर्य |



9)      शांतनु के देहावासन पर कौन हस्तिनापुर के सिंहासन पर बैठा?


उत्तर - शांतनु के देहावासन पर चित्रांगद हस्तिनापुर के सिंहासन पर बैठा |



10)   चित्रागंद के युद्ध में मारे जाने पर कौन सिंहासन पर बैठा?


उत्तर - चित्रागंद के युद्ध में मारे जाने पर विचित्रवीर्य सिंहासन पर बैठा |



11)   विचित्रवीर्य की रानियों के क्या नाम थे?


उत्तर - विचित्रवीर्य की रानियों के नाम अंबिका और अंबालिका थीं |



12)   धृतराष्ट्र और पांडु के पुत्र क्या कहलाए?


उत्तर - धृतराष्ट्र के पुत्र कौरव और पांडु के पुत्र पांडव कहलाए |



Ratings
No reviews yet, be the first one to review the product.