- SCHOOL BOARDS
- CBSE
- CLASS 7
- HINDI (बाल महाभारत)
- CBSE NCERT CLASS 7 HINDI-BAL MAHABHARAT KATHA (बाल महाभारत कथा) CHAPTER-4 AMBA AUR BHISHMA (अंबा और भीष्म) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS

CBSE NCERT CLASS 7 HINDI-BAL MAHABHARAT KATHA (बाल महाभारत कथा) CHAPTER-4 AMBA AUR BHISHMA (अंबा और भीष्म) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS
Language : English
CBSE NCERT CLASS 7 HINDI-BAL MAHABHARAT KATHA (बाल महाभारत कथा) CHAPTER-4 AMBA AUR BHISHMA (अंबा और भीष्म) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS
अंबा और भीष्म
शब्दार्थ
- स्वेच्छाचारी – अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करने वाला
- स्वयंवर – विवाह की एक प्रथा
- स्पर्धा – प्रतियोगिता
- फब्तियाँ – तंज कसना
- गांगेय – गंगा के पुत्र अर्थात भीष्म
- मिन्नते करना – निवेदन करना
- वध करना – जान से मारना
- दया – दया से परिपूर्ण
लघु प्रश्नों के उत्तर
1. चित्रागंद कौन था?
उत्तर - चित्रागंद सत्यवती का बड़ा लड़का था
2. चित्रागंद की मृत्यु कैसे हुई?
उत्तर - चित्रागंद की मृत्यु गंधर्वो के साथ युद्ध में हुई थी |
3. स्वयंवर में राजकुमारी ने भीष्म की हँसी क्यों उड़ाई थी?
उत्तर - सभी उपस्थित राजकुमार जानते थे कि भीष्म ने आजीवन ब्रह्मचारी रहने की प्रतिज्ञा ली थी, भीष्म को स्वयंवर में देखकर राजकुमारों ने सोचा के वे स्वयंवर में भाग लेने आए | उनको लगा कि इन्होंने जो प्रतिज्ञा की थी वह झुठी है |
4. विचित्रवीर्य के विवाह योग्य होने पर भीष्म ने क्या किया?
उत्तर - जब विचित्रवीर्य विवाह के योग्य हुए तो भीष्म को उसके विवाह की चिंता हुई | तभी भीष्म को पता चला की काशीराजा की पुत्री का स्वयंवर होने वाला है | वे स्वयंवर पहुंच गए और बलपूर्वक काशीराजा की तीनों पुत्रियों को हस्तिनापुर ले आए | उनकी मनसा विचित्रवीर्य का विवाह इन कन्याओं के साथ कराना था |
5. सौभदेश का राजा कौन था?
उत्तर - सौभदेश का राजा शाल्व था |
6. काशिराज की सबसे बड़ी कन्या का क्या नाम था?
उत्तर - काशिराज की सबसे बड़ी कन्या का नाम अंबा था |
7. भीष्म और शाल्व के बीच युद्ध क्यों हुआ?
उत्तर - शाल्व राजकुमार काशीराज की बड़ी पुत्री से प्रेम करते थे | भीष्म ने अंबा को भी हरण कर लिया था | शाल्व ने भीष्म को रोकने के लिए युद्ध किया लेकिन युद्ध में वह हार गया | काशीराज की पुत्री के अनुरोध पर शाल्य को जीवित छोड़ दिया
8. अंबा के मन की बात जानने के बाद भीष्म ने क्या प्रबन्ध लिया?
उत्तर - अंबा के मन की बात जानने के बाद भीष्म ने अंबा को शाल्व के पास भेज दिया |
9. विचित्रवीर्य के साथ किसकी विवाह कर दी गई?
उत्तर - विचित्रवीर्य के साथ अंबिका और अंबालिका का विवाह कर दिया गया |
10. अंबा परशुराम से क्या भीख माँगी?
उत्तर - अंबा परशुराम से भीष्म का वध की भीख माँगी |
11. अंबा स्त्री रूप छोड़कर क्या बन गई और उसने अपना नाम क्या रख लिया?
उत्तर - अंबा स्त्री रूप छोड़कर पुरुष बन गई और उसने अपना नाम शिखंडी रख लिया |
12. कुरुक्षत्र के मैदान में किस – किस के बीच युद्ध हुआ?
उत्तर - कुरुक्षेत्र के मैदान में कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध हुआ |