CBSE CLASS 9 HINDI SPARSH CHAPTER 5  (हिंदी स्पर्श पाठ - 5)  धर्म की आड़

CBSE CLASS 9 HINDI SPARSH CHAPTER 5 (हिंदी स्पर्श पाठ - 5) धर्म की आड़

Language: en

CBSE CLASS 9 HINDI SPARSH CHAPTER 5

(हिंदी स्पर्श पाठ - 5)

धर्म की आड़ 


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक – दो पंक्तियों मे दीजिए –


प्रश्न - 1.   आज धर्म के नाम पर क्या – क्या हो रहा है ?


उत्तर - आज धर्म के नाम पर उत्पात किए जाते हैं, जिद की जाती है और आपसी झगड़े करवाए जाते हैं |



प्रश्न - 2.   धर्म के व्यापार को रोकने के लिए क्या उद्दयोंग होने चाहिए ?


उत्तर - धर्म के व्यापार को रोकने के लिए हमें कुछ स्वार्थी लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए | हमें अपने विवेक से काम लेते हुए धार्मिक उन्माद का विरोध करना चाहिए |



प्रश्न - 3.   लेखक के अनुसार स्वाधीनता आंदोलन का कौन – सा दिन सबसे बुरा था ?


उत्तर - आजादी के आंदोलन के दौरान सबसे बुरा दिन वह था जब स्वाधीनता के लिए खिलाफत, मुल्ला, मौलवियों और धर्माचार्यों को स्थान अधिक आवस्यक दिया जाना समझा गया |



प्रश्न - 4.   साधारण से साधारण आदमी तक के दिल में ये बात अच्छी तरह घर कर बैठी है ?


उत्तर - धर्म और ईमान की रक्षा में जान देना उचित हैं, यही साधारण से साधारण आदमी तक के दिल में अच्छी तरह घर कर बैठी हैं |



प्रश्न - 5.   धर्म के स्पषट चिन्ह क्या है ?


उत्तर - धर्म के स्पषट चिन्ह है – शुद्ध आचरण और सदाचार |



लिखित - 


क) - निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर (25 – 30 में )लिखिए –



प्रश्न - 1.   चलते – पुरजे लोग धर्म के नाम पर क्या करते हैं ?


उत्तर - चलते – पुरजे लोग धर्म के नाम पर अपनी स्वार्थ की पूर्ति एवं अपनी महत्ता बनाए रखने के लिए भोले-भाले लोगों की शक्तियों और उत्साह क दुरुपयोग करते हैं ताकि जाहिलों के बल के आधार पर उनका नेतृत्व और बड़प्पन कायम रहे |



प्रश्न - 2.   चालाक लोग साधारण आदमी की किस अवस्था का लाभ उठाते हैं ?


उत्तर - चालाक आदमी साधारण, धर्म के प्रति अटूट आस्था का लाभ उठाते हैं | वे अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए ऐसे आस्थावान धार्मिक लोगों को मरने –मारने के लिए छोड़ देते हैं |



प्रश्न - 3.   आनेवाला समय किस प्रकार के धर्म को टिकने नहीं देगा ?


उत्तर - कुछ लोग यह सोचते हैं की दो घंटे क पूजा –पाठ और पाँच वक्त की नमाज पढ़कर हर तरह का अनैतिक काम करने के लिए स्वतंत्र हैं तो आनेवाला समय ऐसे धर्म को टिकने नहीं देगा |



प्रश्न - 4.   कौन- सा कार्य देश की स्वाधीनता के विरुद्ध समझा जाएगा ?


उत्तर - देश की आजादी के लिए किए जा रहे प्रयासों में मुल्ला, मौलवी और धर्माचार्यों की सहभागिता के देश की स्वाधीनता के विरुद्ध समझा जाएगा | लेखक के अनुसार, धार्मिक व्यवहार से स्वतंत्रता की भावना पर चोट पहुँचती है |



प्रश्न - 5.  पाश्चात्य देशों में धनी और निर्धन लोगों में क्या अंतर है ?


उत्तर - पाश्चात्य देशों में धनी और निर्धनी के बीच घोर विषमता है | वहाँ धन का लालच दिखाकर गरीबों की कमाई के शोषण से अमीर, तथा गरीब अधिक गरीब होते जा रहे हैं |



प्रश्न - 6. कौन स लोग धार्मिक लोगों से अधिक अच्छे हैं ?


उत्तर - नास्तिक लोग, जो किसी धर्म को नहीं मानते हैं, वे धार्मिक लोगों से अच्छे हैं | उनका आचरण अच्छा है |वे सदा सुख –दुख में एक दूसरे का साथ देते हैं | दूसरी और धार्मिक लोग एक दूसरे की धर्म के नाम पर लड़वाते हैं |




ख) - निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर (50 – 60 शब्दों में) लिखिए –


प्रश्न - 1.   धर्म और ईमान के नाम पर किए जाने वाले भीषण व्यापार को कैसे रोक जा सकता है ?


उत्तर - धर्म औ ईमान के नाम पर लिए जाने वाले भीषण व्यापार को रोकने के लिए दृढ़ – नश्चय के साथ साहसपूर्ण कदम उठाना होगा | हमें साधारण और सीधे – सीधे लोगों को उनकी असलियत बताना होगा जो धर्म के नाम पर दंगे – फसाद करवाते हैं | लोगों को धर्म के नाम पर उबल पड़ने के बजाए बुद्धि से काम लेने के लिए प्रेरित करना होगा |इसके अलावा धार्मिक ढोंग एवं आडंबरों से भी लोगों को बचाना होगा



प्रश्न - 2.   'बुद्धि पर मार'के सम्बद्ध में लेखक के क्या विचार हैं ? 


उत्तर - “बुद्धि पर मार” से लेखक का अर्थ है की लोगों की बुद्धि में ऐसे विचार भरना कि वे उनके अनुसार काम करें | धर्म के नाम पर, ईमान के नाम पर लोगों को एक – दूसरे के खिलाफ भड़काया जाता है | लोगों की बुद्धि पर पर्दा डाल दिया जाता है | उनके मन मे दूसरे धर्म के विरुद्ध जहर, भरा जाता है | इसका उद्देश्य खुद का प्रभुत्व बढ़ाना होता है



प्रश्न - 3.   लेखक की दृष्टि में धर्म की भावना कैसी होनी चाहिए ?


उत्तर - लेखक की दृष्टि में धर्म की भावना एसी होनी चाहिए, जिसमे दूसरों का कल्याण निहित हो | यह भावना पवित्र आचरण और मनुष्यता से भरपूर होनी चाहिए |इसके आलावा प्रत्यक व्यक्ति को अपना धर्म चुनने, पूजा – पाठ की विधि अपनाने की छूट होनी चाहिए |इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए | धार्मिक भावना पशुता को समाप्त करने के साथ मनुष्यता बढ़ाने वाली होनी चाहिए |



प्रश्न - 4.   महात्मा गांधी के धर्म – सम्बधी विचारों पर प्रकाश डालिए |


उत्तर - महात्मा गांधी धर्म को सर्वत्र स्थान देते थे | वे एक कदम भी धर्म के बिना चलने के लिए तैयार नहीं थे | धर्म से महात्मा जी का मतलब धर्म ऊंचे और उदार तत्वों ही का हुआ करता था |वे 'कर्तव्य' पक्ष पर जोर देते थे तथा धर्म के नाम पर हिन्दू मुसलमान की कट्टरता के फेर में न हिं पड़ते थे | एक प्रकार से कर्तव्य ही उनके लिए धर्म था |



प्रश्न - 5.   सबके कल्याण हेतु अपने आचरण को सुधारना क्यों आवश्यक है ?


उत्तर - सबके कल्याण हेतु अपने आचरण को सुधारना इसलिए आवश्यक है क्योंकि पूजा – पाठ करके, नमाज पढ़कर हम दूसरों का अहित करने ,बेइमानी करने के लिए आजाद नहीं हो सकते | आने वाला समय  एसे धर्म को बिल्कुल भी नहीं टिकेने देगा |एसे मे हम अपना स्वार्थपूर्ण आचरण त्यागकर दूसरों का कल्याण करने वाला पवित्र एवं शुधचरण अपनाएँ यही आवश्यक है |आचरण मे शुद्धता के बिना धर्म के नाम पर हम कुछ भी करें, सब व्यर्थ है |




ग) - निम्नलिखित का आशय स्पष्ट किजिए –


प्रश्न - 1. उबल पड़ने वाले साधारण आदमी का इसमे केवल इतना ही होष है के वह कुछ भी नहीं समझता – बुझता और दूसरे लोग उसे जिधर जोत देते हैं, उधर जुत जाता है |


उत्तर - कथन का आशय है की साधारण आदमी में सोचने – विचारने की आधिक शक्ति नहीं होती | वह अपने धर्म, संप्रदाय के प्रति अंधी श्रद्धा रखता है |उसे धर्म के नाम पर जिस काम के लिए कहा जाता है, वह उसी काम को करने लगता है | उसमें अच्छा बुरा सोचने – विचारने की शक्ति नहीं होती |



प्रश्न - 2 यहाँ है बुद्धि पर परदा डालकर पहले ईश्वर और आत्मा का स्थान अपने लिए लेना, और फिर धर्म, ईमान, ईश्वर और आत्मा के नाम पर अपनी स्वार्थ – सीधी के लिए लोगों को लड़ाना – भिड़ाना


उत्तर - यहाँ अर्थात भारत में कुछ लोग अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए लोगों का बौधिक शोषण करते हैं |वे धर्म के नाम पर तरह – तरह की विरोधाभासी बातें साधारण लोगों के दिमाग में भर देते हैं और धर्म के नाम पर उन्हे गुमराह कर उनका मसीहा स्वयं बन जाते हैं | इन धर्मांध लोगों को धर्म के नाम पर आसानी से लड़ाया – भिड़ाया जा सकता है | कुछ चालाक लोग इनकी धार्मिक भावनाएं भड़काकर अपनी स्वार्थपूर्त्ती करते हैं 



प्रश्न - 3. अब तो, आपका पूजा – पाठ न देखा जाएगा, आप की भलमसाहत  की कसौटी केवल आपका आचरण होगी |


उत्तर - इस उक्ति का अर्थ है कि आनेवाले समय मे किसी मनुष्य के पूजा – पाठ के आधार पर उसे सम्मान नहीं मिलेगा |सत्य आचरण और सदाचार से भले आदमी को पहचान की जाएगी |



प्रश्न - 4  तुम्हारे मानने ही से मेरा इस्वारत्व कायम नहीं रहेगा, दया करके मनुष्यत्वको मानो, पशु बनना घोड़ों और आदमी बनो !उत्तर -  स्वयं को धार्मिक और धर्म का तथाकथित ठेकेदार समझने वाले साधारण लोगों को लड़ाकर अपना स्वार्थ पूरा करते हैं | एसे लोग पूजा – पाठ, नमाज आदि के माध्यम से स्वयं को सबसे बड़े आस्तिक समझते हैं | ईश्वर एसे लोगों से कहना है, की तुम मुझे मानों या ना मानो पर अपने आचरण को सुधारो, लोगों को लड़ाना – भिड़ाना बंद करके उनके भले की सोचो | अपनी इंसानियत को जगाओ | अपनी स्वार्थ – पूर्ति की पशु – प्रवृति की त्यागो और अच्छे आदमी बनाकर अच्छे काम कर 



भाषा – अध्ययन


1.   उदाहरण के अनुसार शब्दों के विपरीतार्थक लिखिए –

  • सुगम – दुर्गम
  • धर्म – अधर्म
  • ईमान – बेईमान
  • साधारण – असाधारण
  • स्वार्थ – परमार्थ
  • दुरुपयोग – सदुपयोग
  • नियंत्रित – अनियंत्रित
  • स्वाधीनता – पराधिनता


2.       निम्नलिखित उपसर्गों का प्रयोग करके दो – दो शब्द बनाइए –

  • ला – लापता, लावारिस
  • ना – नासमझ, नालायक
  • बिला –बिलवज़ह, बिलानागा
  • खुस – खुशबू, खुशकिस्मत
  • बद – बदनसीब, बदतमीज
  • हर – हरवक्त , हरदिन
  • बे – बेवेफा , बेरहम
  • गैर – गैरहाजिर, गैरकानूनी


3.       उदाहरण के अनुसार “त्व” का प्रयोग लगाकर पाँच शब्द बनाइए –

  • उदाहरण – देव + त्व = देवत्व
  • व्यक्ति + त्व = व्यक्तित्व
  • मनुष्य + त्व = मनुष्यत्व
  • गुरु + त्व =गुरुत्व

 

  • 4.       निम्नलिखित उदाहरण को पढ़कर पाठ से आए संयुक्त शब्दों को छांटकर लिखीए –उदाहरण – चलते – पुरजों
  • पढे – लिखे
  • इने – गिने
  • सुख – दुख
  • पूजा – पाठ


5.       “भी” का प्रयोग करते हुए 5 वाक्य बनाइए –

  • उदाहरण – आज मुझे बाजार होते हुए अस्पताल भी जाना है |
  • यहाँ आम के साथ नीम के भी पौधे लगाना |
  • बाजार से फल के साथ सब्जियां भी लाना |
  • सोनल के साथ काव्या भी बाजार जाएगी |
  • पूजा पाठ के अलावा सदाचार भी सीखना चाहिए |
  • किसानों की समस्यांए अभी भी ज्यों की त्यों है |


Ratings & Reviews

5 / 5 (1 rating)

Suggested Material

अध्याय-2 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा (सेट-3)
Resource
quiz
General
2026
quiz
अध्याय-2 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा (सेट-3)
Solve CBSE Class 9 Hindi Chapter 1 “Everest Meri Shikhar Yatra” Multiple Choice Questions (MCQs) and get instant Results. This Quiz set is based on NCERT Hindi Class 9 book “Hindi Sparsh स्पर्श भाग 1''. This NCERT based Chapter specific important Objective Questions with Solutions will help students to understand every concept thoroughly and ultimately build the foundation to score good marks in Board Exams. Questions are designed by the Subject Experts as per the latest syllabus and exam pattern. This Online Practice Set Questions with Solutions will help students test their learning and quickly revise the chapter. Practice sets are available in Easy, Medium, and Hard difficulty levels.
10 min
50 questions
अध्याय-8 रहीम के दोहे (सेट-2)
Resource
quiz
General
2026
quiz
अध्याय-8 रहीम के दोहे (सेट-2)
CBSE Class 9 हिन्दी Chapter-8 "रहीम के दोहे" के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) को हल करें और तुरंत परिणाम प्राप्त करें। यह Quiz Set NCERT Hindi कक्षा 9 की पुस्तक "स्पर्श" पर आधारित है। समाधान के साथ यह NCERT आधारित Important Questions छात्रों को Chapter के हर Concepts को अच्छी तरह से समझने में मदद करेगा और Board Exam में अच्छे Marks प्राप्त करने के लिए मजबूत नींव तैयार करेगा। यह प्रश्न सेट Subjects Experts द्वारा Latest Exam Pattern को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। छात्र के अभ्यास के स्तर को ध्यान में रख कर प्रश्न पत्रों को Easy, Medium और Hard कठिनाई स्तरों में विभाजित किया गया हैं।
10 min
50 questions
अध्याय-4 वैज्ञानिक चेतना के वाहक चंद्रशेखर वेंकट रामन् (सेट-3)
Resource
quiz
General
2026
quiz
अध्याय-4 वैज्ञानिक चेतना के वाहक चंद्रशेखर वेंकट रामन् (सेट-3)
Solve CBSE Class 9 Hindi Chapter 5 “Vegyanik Chetna ke Vahak Chandrasekhar Venkat Raman” Multiple Choice Questions (MCQs) and get instant Results. This Quiz set is based on NCERT Hindi Class 9 book “Sparsh Bhag-1''. This NCERT based Chapter specific important Objective Questions with Solutions will help students to understand every concept thoroughly and ultimately build the foundation to score good marks in Board Exams. Questions are designed by the Subject Experts as per the latest syllabus and exam pattern. This Online Practice Set Questions with Solutions will help students test their learning and quickly revise the chapter. Practice sets are available in Easy, Medium, and Hard difficulty levels.
10 min
50 questions
अध्याय-7 धर्म की आड़ (सेट-3)
Resource
quiz
General
2026
quiz
अध्याय-7 धर्म की आड़ (सेट-3)
Solve CBSE Class 9 Hindi Chapter 7 “Dharma ki Aad” Multiple Choice Questions (MCQs) and get instant Results. This Quiz set is based on NCERT Hindi Class 9 book “Sparsh Bhag-1''. This NCERT based Chapter specific important Objective Questions with Solutions will help students to understand every concept thoroughly and ultimately build the foundation to score good marks in Board Exams. Questions are designed by the Subject Experts as per the latest syllabus and exam pattern. This Online Practice Set Questions with Solutions will help students test their learning and quickly revise the chapter. Practice sets are available in Easy, Medium, and Hard difficulty levels.
10 min
50 questions
अध्याय-8 रहीम के दोहे (सेट-3)
Resource
quiz
General
2026
quiz
अध्याय-8 रहीम के दोहे (सेट-3)
Solve CBSE Class 9 Hindi Chapter 8 “रहीम के दोहे” Multiple Choice Questions (MCQs) and get instant Results. This Quiz set is based on NCERT Hindi Class 9 book “स्पर्श''. This NCERT based Chapter specific important Objective Questions with Solutions will help students to understand every concept thoroughly and ultimately build the foundation to score good marks in Board Exams. Questions are designed by the Subject Experts as per the latest syllabus and exam pattern. This Online Practice Set Questions with Solutions will help students test their learning and quickly revise the chapter. Practice sets are available in Easy, Medium, and Hard difficulty levels.
10 min
50 questions
अध्याय-3 तुम कब जाओगे, अतिथि (सेट-3)
Resource
quiz
General
2026
quiz
अध्याय-3 तुम कब जाओगे, अतिथि (सेट-3)
Solve CBSE Class 9 Hindi Chapter 4 “तुम कब जाओगे अतिथि” Multiple Choice Questions (MCQs) and get instant Results. This Quiz set is based on NCERT Hindi Class 9 book “स्पर्श''. This NCERT based Chapter specific important Objective Questions with Solutions will help students to understand every concept thoroughly and ultimately build the foundation to score good marks in Board Exams. Questions are designed by the Subject Experts as per the latest syllabus and exam pattern. This Online Practice Set Questions with Solutions will help students test their learning and quickly revise the chapter. Practice sets are available in Easy, Medium, and Hard difficulty levels.
10 min
50 questions