Odia Medium Class 10 Hindi Chapter 1 Part 2 Sur Das (पद – सुर दास) Question & Answer

Language : Hindi

LRNR provides this material totally free

Odia Medium Class 10 Hindi Chapter 1 Part 2 Sur Das (पद – सुर दास) Question & Answer

सुर दास


1.       निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो – तीन वाक्यों में दीजिए :

क.    कृष्ण यशोदा से क्या शिकायत करते हैं और क्यों ?

उ : कृष्ण यशोदा से शिकायत करते हैं कि मुझे बलराम भैया बहुत चिढ़ाते हैं | वे कहते हैं कि तू खरीदा गया है | तेरे माता-पिता कौन हैं ? यशोमती मैया ने तुझे जन्म नहीं दिया, क्योंकि नंद बाबा और माता यशोदा बहुत गोरे हैं और तू काला है |

ख.    बलराम कृष्ण से क्या पूछते हैं ?

उ : बलराम कृष्ण से पूछते हैं - तुझे यशोदा मैया ने कब जन्म दिया ? तेरे माता-पिता कौन हैं ? नंद बाबा और यशोदा माता तो गोरे हैं, तू क्यों काला है ?

ग.     यशोदा किसकी कसम खाती हैं और क्या कहती हैं ?

उ : यशोदा गोधन की कसम खाती हैं और कहती हैं कि मैं तेरी माँ हूँ और तू मेरा पुत्र है | बलराम झूठ बोलता है | वह तो चुगलखोर और जन्म से ही धूर्त है |

घ.     चुटकी देकर ग्वाल- बालक क्यों नाचते हैं ?

उ : बलराम ग्वाल - बालकों को कृष्ण के खिलाफ सिखा देते हैं | इसलिए वे चुटकी देकर नाचते और हँसते हैं

2.       निम्नलिखित पदों के अर्थ दो - तीन वाक्यों में स्पष्ट कीजिए:

क.    पुनि पुनि कहत कौन है माता, कौन है तुमरो तात |

उ : बलराम कृष्ण को चिढ़ाते हैं | वे कृष्ण से पूछते हैं कि कौन तेरी माता हैं ? कौन तेरे पिता हैं ? यह सुनकर कृष्ण चिढ़ जाते हैं |

ख.    सूर स्याम मोहि गोधन की सौं हौं माता तू पूत |

उ : सूरदास के इस पद में कृष्ण की बाल - लीला का वर्णन है | माता यशोदा गोधन की सौंगध खाकर कृष्ण से कहती हैं कि मैं तेरी माँ हूँ और तू ही मेरा बेटा है |

ग.     तनक - तनक चरननि सौं, नाचत, मनहिं मनहिं रिझावत |

उ : बालक कृष्ण घर के आंगन में अकेले खेल रहे हैं | उनका यह खेल सबके मन को मोह लेता है | भगवान कृष

अपने आप कुछ गा रहे हैं | वे गाते - गाते नन्हे चरणों से नाचते भी हैं और मन ही मन खुश भी हो रहे हैं |

घ.     कबहुँक चितै प्रतिबिम्ब खंभ में , लीनी – लिए खबावत् |

उ : कृष्ण अपने आँगन में अकेले खेलते समय अपना प्रतिबिंब खंभे में देखकर उसे मक्खन खिलाते हैं |

3.   निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक –एक वाक्य में दीजिए :

क. बाललीला (पद) के रचयिता कौन है ?

उ : बाललीला (पद) के रचयिता सूरदास हैं |

ख. कौन कहते हैं की तुझे मोल कर लाया गया है ?

उ : बलराम कहते हैं की तुझे मोल कर लाया गया है |

ग. बलराम पुनः पुनः क्या कहते हें ?

उ : बलराम पुनः पुनः कहते हैं की कौन तेरी माता है , कौन तेरे पिता हैं |

घ. ग्वाले बालक किस तरह हँसते हैं ?

उ : ग्वाले बालक चुटकी दे –कर हँसते हैं |

ङ.  माँ यशोदा ने किसे मारना सीखा है ?

उ : माँ यशोदा ने कृष्ण को मारना सीखा है |

च. श्याम शरीर का अर्थ क्या है ?

उ : श्याम शरीर का अर्थ है –काले रंग का शरीर |

छ. ‘जनमत ही को धुत’ का अर्थ क्या है ?

उ : ‘जनमत ही को धुत’ का अर्थ है – जन्म से ही शरारती |

ज. माँ यशोदा किसकी सौगंध खाती हैं ?

उ : माँ यशोदा गोधन की सौगंध खाती हैं |

झ. कृष्ण कइसे माखन खिलाते हैं ?

ञ. कृष्ण खंभे में अपने प्रतिबिंब को माखन खिलाते हैं |

ट.  यशोमति क्या देखकर हर्षित हो जाती हैं ?

उ : यशोमति कृष्ण की बाल – लीला देखकर हर्षित हो जाती हैं |


भासा – ज्ञान


1.   निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखिए :


शब्द   तत्सम रूप

मोल     मूल्य

सौं      सौगंध

पूत      पुत्र

तनक     कम

धुत      धूर्त

बाँह        बाहु

मैया      माता

खीझायो   खीझाया

गैयनि     गो को

कजरी      कज्जल


2.   निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए :


नीत – रोज

चरन – पैर

कर – हाथ

बाह – बाहु

रिस – क्रोध

तात – पिता

स्याम – काला

धुत – धूर्त

सौं – सौगंध

पूत – पुत्र

शरीर – देह

खीझ – चिढ़

चबाई – चुगलखोर

जात – जन्म

बदन – शरीर 

Ratings
No reviews yet, be the first one to review the product.