Odia Medium Class 6 Hindi Chapter 22 Chitra Dekhkar Kahaniyan Banao ( चित्र देखकर कहानियाँ बनाओ ) Notes

Language : Hindi

LRNR provides this material totally free

Odia Medium Class 6 Hindi Chapter 22 Chitra Dekhkar Kahaniyan Banao ( चित्र देखकर कहानियाँ बनाओ ) Notes

चित्र देखकर कहानियाँ बनाओ



1. चालाक खरगोश और बातुनी कछुआ l


एक जंगल में एक कछुआ और एक खरगोश रहते थे | दोनों गहरे मित्र थे | एक दिन उन दोनों ने कहा कि हम दौड़ लगा कर देखते हैं जो पहले भाग के किनारे पहुंचेगा वही विजयी कहलायेगा | दोनों ने दौड़ शुरू कि | खरगोश शुरू में खूब तेज दौड़ा और कछुआ पीछे रहा गया | खरगोश ने सोचा कछुआ तो अभी बहुत पीछे है तब तक में कुछ देर आराम कर लूँ लेकिन खरगोश को नींद आ गई | परन्तु कछुआ अपनी धीमी चाल से लगातार चलता रहा और खरगोश से पहले बाग के किनारे पहुँच गया | जब खरगोश कि नींद खुली तब तक खरगोश हार चुका था l


शिक्षा – आराम हराम है |



2. लोभी कुत्ता |


एक लालची कुत्ता था | एक दिन उसे एक रोटी मिली | रोटी लेकर वह एक पुल के ऊपर से नदी पार कर रहा था | तभी उसकी नजर एक कुत्ते पर पड़ी जो उसे नदी के अंदर पनि में दिखाई दे रहा था | उसने देखा उस कुत्ते के पास भी एक रोटी है | उसने सोचा कि क्यों न उस नीचे कुत्ते से वह रोटी छिन लूँ तो मेरे पास दो रोटियाँ हो जाएंगी | ऐसा सोचकर उसने भौकना शुरू कर दिया | जिससे उसके मुहँ से रोटी नीचे पानी में जा गिरी | उसे समझ आ गया कि नीचे जो कुत्ता उसे दिखाई दे रहा था वह उसी कि परछाई था | लालच में आकर कुत्ते को एक भी रोटी नसीब नहीं हुई |


शिखा – लालच बुरी बला है और उसका फल भी बुरा है |



3. चतुर कौआ |


एक दिन बहुत गर्मी का मौसम था | एक कौआ बहुत प्यासा था | वह पानी कि तलाश में इधर – उधर भटक रहा था | दूर – दूर तक कहीं भी उसे पानी नहीं दिखाई दे रहा था | उड़ते उड़ते वह एक पेड़ पर बैठ गया | कौआ को दूर एक बगीचे में मटका दिखाई दिया | वह मटके के पास गया | लेकिन मटके में पानी बहुत कम था | उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुँच पा रही थी | उसने एक उपाय सोचा – पास में पड़े हुए कंकड़ एक – एक करके मटके में डालना शुरू किया | कंकड़ मटके में नीचे चले गए और पानी ऊपर आ गया | कौआ ने पानी पिया अपनी प्यास बुझाई और उड गया l


शिक्षा – मेहनत करके असंभव काम को भी कर सकते हैं |



4. एकता में बल है |


एक बार कबूतरों का एक झुंड भोजन के तलाश में उड रहा था | अचानक कबूतरों का नजर जमीन पर बिखरे दानों पर पड़ी | शिकारी ने पक्षियों को पकड़ने के लिए जमीन दानें बिखेर रखे थे | दानों के ऊपर उसने जाल बिछा रखा था | बिखरे हुए दानों को देखकर कबूतर नीचे उतर गएँ और उस जाल में फस गए | जाल में फस जाने पर सारे कबूतर बहुत घबरायें | जाल से छूट ने के लिए फड़फड़ाने लगें | वे जाल से छूट ने कि जीतने कोशिश कर रहे थे उतना फसते जा रहे थे | उनके बीच एक चालक कबूतर था उसने कहा घबराओ मत हिम्मत से काम लो | सब मिलकर जोर लगाओ और जाल के साथ उड़ने कि कोशिश करो | फिर सभी कबूतरों ने जोर लगाकर एक साथ में जाल के साथ उड गये | शिकारी उनको पकड़ ने भागा लेकिन वे बहुत ऊपर उड़ गयफिर वे सब आके एक पेड़ के नीचे पहुंचे | उस चालाक कबूतर का दोस्त चूहा था वह उस पेड़ के पास रहता था |फिर चूहा ने उस जाल को काट दिया और सारे कबूतर आजाद हो गये l


शिक्षा – एकता में बल होता है |



5. सोने के अंडे देने वाली मुर्गी |


एक बार एक किसान के पास एक मुर्गी थी | वह हर रोज सोने का अंडा दिया करती थी | किसान एक अंडे से संतुष्ट नहीं था | वह एक बार में सारे अंडे प्राप्त करना चाहता था | उसके एक ही दिन में आमिर होने का लालच आ गया | किसान ने मुर्गी को मारकर उसका पेट काट दिया | लेकिन किसान को मुर्गी के पेट में से कुछ नहीं मिला | अपने लालच के कारण किसान रोज मिलने वाला अंडा भी खो दिया | उसे अपने भूल पर बहुत पछतावा हुआ |


 शिक्षा – ज्यादा लालच करना बुरी बात है |

Ratings
No reviews yet, be the first one to review the product.