Odia Medium Class 6 Hindi Chapter 23 Sacha Mitra ( सच्चा मित्र ) Notes

Language : Hindi

LRNR provides this material totally free

Odia Medium Class 6 Hindi Chapter 23 Sacha Mitra ( सच्चा मित्र ) Notes

सच्चा मित्र



एक छोटा सा गाँव था | उसका नाम है लखनपुर | उसके पास एक छोटा जंगल भी था | वहाँ एक कौआ और एक हिरन भी था | दिन भर वह इधर उधर भटकते थे | शाम को दोनों एक पेड़ के पास आते थे और आराम करते थे |


एक दिन हिरन मैदान में हरी – भरी घास चर रहा था | वह बहुत सुंदर दिखता था | वहाँ कहीं से एक सियार आ पहुँचा | उसने हिरन को देखकर सोचा की अगर यह मर जाए तो मुझे बढ़िया खान मिलेगा |


सियार ने एक तरकीब सोची | वह हिरन के पास गया और बोला – “ मित्र ! में इसी जंगल में रहता हूँ | मेरा नाम शोमन है | मैंने पास में एक हरा भरा खेत देखा है वहाँ भरपेट अनाज खाने को मिलेगा | ” सियार की बात मानकर हिरण उसके साथ गया ओर अनाज खाने लगा |


दूसरे दिन खेत के मालिक उसे पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया | हिरन उसमें फंस गया | उसने सियार से – “मित्र ! मेरी मदद करो” कहा लेकीन सियार ने उसकी बात अनसुनी कर दी |


उधर कौआ हिरन का इंतजार कर रहा था | अंधेरा हो आया था | वह उसे ढूँढने चला | जल्दी ही हिरन उसे दिख गया | कौआ हिरन के कंधे पर बैठ के सारी बातें सुन ली |


उसने कहा , “ मित्र ! तुम चुपचाप मुर्दे की तरह पड़े रहो | जब मालिक तुम्हें मरा हुआ समझकर जाल खोलेगा तब में काँव – काँव की आवाज करूंगा | तुम फौरन उठकर भाग जाना | ” आखिर वैसा ही हुआ |


कौआ अपने मित्र को आफत से बचाने में सफल हुआ | वह कौआ हिरन का सच्चा मित्र था |

 

 

Ratings
No reviews yet, be the first one to review the product.