Odia Medium Class 9 Hindi Chapter 1 Part 5 Kundliyan ( कुंडलिया ) Question & Answer

Language : Hindi

LRNR provides this material totally free

Odia Medium Class 9 Hindi Chapter 1 Part 5 Kundliyan ( कुंडलिया ) Question & Answer

कुंडलिया 


1.       दो – तीन वाक्यों में उत्तर दीजिए :

क.    बीना सोच और विचार के काम करने से क्या नतीजा होता है ?

उ : बिना सोच और विचार के काम करने से काम बिगड़ जाता है | उसे बाद में पछताना पड़ता है संसार में वह हंसी का पात्र बनता है | मानसिक रूप से अशांति, खानपान और मान-सम्मान अच्छे नहीं लगने के साथ मूल्यवान समय बर्बाद हो जाता है |

2.      एक या दो वाक्यों में उत्तर दीजिए :

क. कौन पीछे पछताता हैं ?

उ : जो व्यक्ति बिना सोच – विचार से काम में लग जाता है वह बाद में पछताता है |

ख. जगत में किसकी हँसी है ?

उ : जिस आदमी का काम बिगड़ जाता उसकी जगत में हँसी होती है |

ग.  कौन अपना काम बिगड़ता है ?

उ :  बिना सोच – विचार के काम करने वाला यक्ति अपना काम बिगड़ता है |

घ.     क्या टालने पर नहीं टलता ?

उ : दुख टालने पर नहीं टलता |

ङ.      मन में कौन – सी बात खटकती रहती है ?

उ : मन में असफलता की बात खटकती रहती है | इसलिए कि मन में हमेशा अशांति रहने के कारण कोई कार्य सफल नहीं होता |

3.   खाली स्थान भरीए :

क.    जग में होत हँसाय , चित में चैन न पावै |

ख.    काम बिगारै आपनो , जग में होत हँसाय |

ग.     खानपान सम्मान , राग रँग मनहिं न भावै |


भाषा – ज्ञान


1.       नीचे लिखे शब्दों से वाक्य बनाइए :

जन – इस जग में अनेक दयालु है |

चैन – माली ने चैन की सांस ली |

खान – पान –खानपान और माँ सम्मान उससे अच्छे नहीं लगते |

दुःख – आज मुझे बहुत दुःख हुआ |


2.       दिए गये उदाहरणों की तरह पाठ से दूसरे तुकांत शब्दों को छाँटीए :

उदाहरण – पछताय , हँसाय

  • पावै

  • भावै

  • टारे

  •  बिचारे

3.       “खान – पान” का अर्थ है “खान” और “पान” | इसी प्रकार और पाँच उदाहरण दीजिए |

मान – सम्मान

भली – भांति

गुरु – शिष्य

भोग – विलास

जीवन – मरण

 

Ratings
No reviews yet, be the first one to review the product.