Skip to content
JNV-लाभ और हानि (सेट-2)

JNV-लाभ और हानि (सेट-2)

Quiz Description

इस प्रश्न सेट में अध्याय "लाभ और हानि" से 10 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। इसे हल करें और बहुत कम समय में अपने अध्ययन का परीक्षण करें।

Questions in this test

  1. एक दुकानदार 500 पाठ्य पुस्तकें खरीदता है और बिना किसी लाभ या हानि के चार में से एक पाठ्यपुस्तक को बेचता है। तथा शेष पुस्तकों को 20% के लाभ पर बेचता है। कुल लेनदेन में उसका लाभ या हानि प्रतिशत कितना होगा?
  2. एक वस्तु को ₹40 में खरीदा गया और ₹45 में बेचा गया। तो लाभ या हानि प्रतिशत कितना होगा।
  3. एक मेज को 20% के लाभ पर ₹ 648 में बेचा जाता है। तो मेज का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
  4. एक दुकानदार ₹12,000 में एक मोबाइल खरीदता है तथा इसकी मरम्मत पर ₹3,000 खर्च करता है। वह उस मोबाइल को ₹18,000 में बेच देता है। दुकानदार का लाभ प्रतिशत ज्ञात करें।
  5. एक फल विक्रेता कुछ संतरे ₹30 के 6 की दर से खरीदता है तथा ₹30 के 5 की दर से बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
  6. किसी वस्तु को ₹432 में बेचने पर एक व्यक्ति को 10% की हानि होती है। 15% का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे वस्तु को कितने में बेचना चाहिए?
  7. एक आदमी कुछ गाजर ₹12 के 6 की दर से खरीदता है तथा उन्हें ₹15 के 5 की दर से बेचता है, तो उसके लाभ प्रतिशत की गणना करें।
  8. अमन ने ₹400 में एक जोड़ी जूते खरीदे और ₹40 बिक्री कर के रूप में दिए। यदि वह जूतों को ₹500 में बेचता है, तो उसके लाभ प्रतिशत की गणना कीजिए।
  9. नमन ₹40 प्रति दर्जन के भाव से अंडे खरीदता है तथा उन्हें ₹4 प्रति अंडे की दर से बेच देता है, तो उसका लाभ प्रतिशत क्या होगा।
  10. एक लड़के ने अपनी पुरानी पुस्तक को 20% हानि पर ₹88 में बेचा दिया। पुस्तक का क्रय मूल्य बताइए।

Ratings & Reviews

No reviews yet. Be the first to write one!