Skip to content

CBSE CLASS 3 CHAPTER-12 जब मुझे साँप ने काटा (JAB MUJHE SAANP NE KATA) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS

Note Hindi Published 5 March 2022

 

CBSE CLASS 3 CHAPTER-12 जब मुझे साँप ने काटा (JAB MUJHE SAANP NE KATA)

NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS



कहानी की बात


प्रश्न-1 नाना मुझे झाड़-फूंक वाले आदमी के पास क्यों ले गए?


उत्तर- नाना ने मेरी उंगली पर नीला निशान देखकर सोचा की मुझे सांप ने काट लिया है और इसका इलाज केवल तंत्रमंत्र ही है। 



प्रश्न-2 मै बूढ़े आदमी को क्या बताना चाहता था?


उत्तर - मै बूढ़े आदमी को बताना चाहता था कि मुझे साँप ने नहीं बर्र ने काटा है। 



प्रश्न-3 जब साँप नारियल के खोल में घुस गया तो मैंने क्या किया था? मैंने ऐसा क्यों किया होगा? 


उत्तर- जब साँप नारियल के खोल में घुस गया तो मैंने उसे एक पत्थर से बंद कर दिया। ऐसे मैंने खेल-खेल में किया था फिर जब वह बंद हो गया तो मैंने पकड़ लिया l



प्रश्न-4 क्या बूढ़े आदमी ने  सचमुच मेरा इलाज कर किया था? तुम ऐसा क्यों सोचते हो? 


उत्तर-  उस बूढ़े आदमी ने मेरा इलाज नहीं किया था क्योकि मुझे साँप ने काटा ही नहीं था।



प्रश्न 5- मुझे असल में साँप ने नहीं काटा था फिर मैंने अपनी कहानी का नाम “जब मुझको साँप ने काटा ” क्यों रखा है? तुम इससे भी अच्छा कोई नाम सोचकर बताओ। 


उत्तर- यह पूरी कहानी साँप के काटने पर ही घूमती रहती है दादा जी के मन में साँप का भय विद्यमान था। अतः जब लेखक को बर्र काट लेता है तो उन्हें लगता है कि इसे साँप ने काटा है। सारा घर इस बात से परेशान है और आनन्-फानन में वे झाड़ फूंक करने वाले के पास जा पहुँचते है इस कहानी का और भी शीर्षक हो सकता है। अँधविश्वास बाबा का डर , गाँव का डाक्टर आदि। 



                                तुम्हारी बात



प्रश्न-1 मै बूढ़े  को कुछ बताना चाहता था पर ना बता सका। क्या तुम्हारे साथ भी कभी ऐसा हुआ है 


उत्तर- एक बार मेरे दोस्त से लड़ाई हो गई थी। मैंने लड़ाई का सारा दोष अपने दोस्त पर मड दिया। उसके माता पीता  ने उसे बहुत मारा, उस समय मैं बताना चाहता था कि इसमें मेरा भी दोष है। परन्तु पिटाई के डर से कुछ बोल न पाया।



 प्रश्न-2 क्या तुमने कभी साँप देखा है? तुमने साँप कहाँ देखा है?उसे देखकर तुम्हे कैसा लगा?


उत्तर - मैंने साँप कई बार देखा हैI जब सपेरा हमारी गली में साँप का खेल दिखाता है। मैंने तब साँप देखा है। उसे देखकर डर लगता हैI



प्रश्न-3 अपने घर पर पूछो कि अगर किसी को साँप काट ले तो क्या करेंगे?


उत्तर- घर पर पूछने पर पता चला कि अगर साँप काट ले तो जहाँ साँप काट ले उसके ऊपर निचे कस कर पट्टियाँ बाँध दे ,ताकि जहर आगे न बढे और तुरंत अस्पताल ले जाए। 


                                 उई माँ 



  • कहानी में लड़के को बर्र काट लेती है बर्र का डंक होता है। कुछ और कीड़ो (जन्तुओ) का नाम लिखो जो डंक मारते है ?

उत्तर- मधुमक्खी , मच्छर , ततैया , बिच्छू I


                           अब क्या करे?

  •  तुम क्या करोगी अगर तुम्हे या तुम्हारे आस पास:

क) किसी को बर्र काट ले?


उत्तर- किसी लोहे के चीज़ को घिस कर लगा दे या उसपर रगड़ दे , इससे डंक निकल जाता है। यदि नौसादर हो तो वो भी लगा सकते है। या तुरंत डॉक्टर के पास ले जाए I



ख) किसी को चोट लग जाए?


उत्तर- किसी को चोट लग जाए तो तुरंत डेटॉल से धोकर पट्टी बाँध दे फिर डॉक्टर के पास ले जाए। 



ग) किसी के आँख में कुछ पड़ जाए?


उत्तर- अगर आँख में कुछ पड़ जाए तो पलक उठाकर हिलाए या ठन्डे पानी से धोएI



घ) किसी के नाक से खून बहने लगे?


उत्तर- किसी के नाक से खून बहने लगे तो पीठ के बल लिटाकर सिर पीछे की तरफ थोड़ा झुका दे। सर पर ठण्डा पानी डाले। यदि फिर भी बंद न हो तो तुरंत डॉक्टर के पास ले जाए I 

                       


ज़रा सोचो तो 


प्रश्न- नारियल के खोल जैसी और कौन कौन सी चीजों में साँप छिप सकता है?


उत्तर- साँप आँगन में पड़े टूटे- फूटे बर्तन, खिलौने, मिट्टी की घड़ों में, पाइप में, झाडियों में छिप सकता है I 



प्रश्न- वह खोल आहाते में कैसे पहुँचा होगा?

  

उत्तर- नारियल निकाल कर खोल वही फेंक दिया जाता है I


                             क्या समझे !

        निचे लिखे वाक्यों का मतलब बताओ -


प्रश्न- साँप पास के झाड़ी में गायब हो गया 

उत्तर- साँप पास के झाड़ी में चला गया I


प्रश्न- वह चट मुझे गोंद से उठाककर भागे I

उत्तर- वह जल्दी से मुझे गोंद में उठाकर भागे I


प्रश्न- अब बच्चा खतरे से बाहर है I 

उत्तर- अब बच्चा ठीक है उसे कोई खतरा नहीं है।


प्रश्न- नाना ने उसके लिए बहुत सी चीज़े भेट में भेजी I

उत्तर - नाना ने उसे बहुत सी चीज़े उपहार स्वरुप दी। 


                              कैसे कहाँ 


  • अलग-अलग निशानों से पता चलता है बात कैसी कही गई होगी I अब नीचे लिखे शब्दों में सही निशान लगाओ I और इन्हे बोलकर देखो I

                                I  ?  !  

 

  1. नानी चीख उठी साँप !
  2. साँप धीरे-धीरे रेंग रहा था। 
  3. क्या तुम बाजार चलोगी?
  4. चुप चाप बैठो। हिलना-डुलना मत।  
  5. तुम्हे यह कहानी कैसी लगी?
  6. अहा ! कितनी मीठी है। 


                           क्या कहोगे 


  • तुम लड़के को क्या कहोगे? कारण देखकर बताओ I        

निडर, नादान, होशियार,शरारती,डरपोक ,शर्मीला


उत्तर - नादान क्योकि उसे साँप को पकड़ना एक खेल लग रहा था। साँप कितना खतरनाक होता है इसका उसे पता ही नहीं था।

 

  दो-दो बार


  •   साँप धीरे-धीरे रेंग रहा था I

         

यहाँ धीरे शब्द का दो बार इसतेमाल किया गया है l ऐसे ही कुछ शब्द लिखो और उनसे वाक्य बनाओ l



क) चलते-चलते = वह चलते-चलते गिर गया l


ख) पीछे-पीछे  = तुम मेरे पीछे-पीछे कब आए?


ग) आगे-आगे = वह आगे-आगे भाग रहा था l


घ) मोटे-मोटे  = यहाँ बड़े मोटे-मोटे मच्छर है l


ड) घसीट-घसीट = यह घसीट-घसीट कर क्या कर रहा है  l

    






।






 



।








Ratings

No ratings yet.

Back to HINDI