- Home
- SCHOOL BOARDS
- CBSE
- CLASS 6
- HINDI (बाल रामायण)
- CBSE NCERT CLASS 6 HINDI-BAL RAM KATHA (बाल राम कथा) CHAPTER-1 AWADHPURI MAIN RAM (अवधपुरी में राम) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS
Last Updated: September 12, 2022
CBSE NCERT CLASS 6 HINDI-BAL RAM KATHA (बाल राम कथा) CHAPTER-1 AWADHPURI MAIN RAM (अवधपुरी में राम) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS
Language: hi
CBSE NCERT CLASS 6 HINDI-BAL RAM KATHA (बाल राम कथा) CHAPTER-1 AWADHPURI MAIN RAM (अवधपुरी में राम) NOTES AND EXERCISE QUESTIONS & ANSWERS
अवधपुरी में राम
1. अयोध्या नगरी कहाँ थी?
उत्तर - अयोध्या नगरी सरयू नदी के तट पर थी |
2. कोसल राज्य की राजधानी क्या थी?
उत्तर - कोसल राज्य की राजधानी अयोध्या थी |
3. अयोध्या का राजा कौन थे?
उत्तर - अयोध्या के राजा दशरथ थे |
4. राजा दशरथ किसके पुत्र थे?
उत्तर - राजा दशरथ महाराज अज के पुत्र थे |
5. राजा दशरथ की कितनी रानियाँ थी और उनके क्या नाम थे?
उत्तर - राजा दशरथ की तीन रानियाँ थीं | उनके नाम कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी थे |
6. विश्वामित्र के आश्रम का क्या नाम था?
उत्तर - विश्वामित्र के आश्रम का नाम सिद्धाश्रम था |
7. राजा दशरथ की क्या चिंता थी?
उत्तर - राजा दशरथ की यह चिंता थी की तीन – तीन रानियाँ के होते हुए भी उनके कोई संतान नहीं थी |
8. राजा दशरथ ने अपनी चिंता से किस को अवगत कराया?
उत्तर - राजा दशरथ ने अपनी चिंता से वशिष्ठ मुनि को अवगत कराया |
9. महर्षि वशिष्ठ राजा ने दशरथ को क्या सलाह दी?
उत्तर - महर्षि वशिष्ठ राजा ने दशरथ को पुत्रेष्ठि यज्ञ करने की सलाह दी |
10. यज्ञ पूरा होने के बाद किसने दशरथ को आशीर्वाद दिया?
उत्तर - यज्ञ पूरा होने के बाद अग्निदेव ने दशरथ को आशीर्वाद दिया |
11. राम का जन्म कब हुआ?
उत्तर - चैत्र मास की नवमी के दिन राम का जन्म हुआ |
12. राम को किसने जन्म दिया?
उत्तर - कौशल्या ने राम को जन्म दिया |
13. रानी सुमित्रा और कैकेयी के पुत्र के नाम लिखिए –
उत्तर - रानी सुमित्रा के पुत्र के नाम लक्ष्मण और शत्रुघ्न तथा कैकेयी के पुत्र का नाम भरत था |
14. राजा दशरथ को राम अधिक प्रिय क्यों थे?
उत्तर - ज्येष्ठ पुत्र होने के कारण उनमें विवेक, शालीनता, मानवीय गुणों के कारण राजा दशरथ को राम अधिक प्रिय थे |
15. महर्षि विश्वामित्र राम को क्यों माँग रहे थे?
उत्तर - महर्षि विश्वामित्र राम को माँग रहे थे क्योंकि वह सिद्धि के लिए यज्ञ कर रहे थे और दो राक्षस उसमें विघ्न डाल रहे थे तथा राम ही उस राक्षसों को मार सकते थे |
16. अंत में राम के साथ किसको जंगल में भेजा गया?
उत्तर - अंत में राम के साथ लक्ष्मण को जंगल में भेजा गया |
Ratings & Reviews
No reviews yet. Be the first to write one!
Suggested Material