Skip to content
JNV-अंकगणित परिक्षण कक्षा-9 (2021)

JNV-अंकगणित परिक्षण कक्षा-9 (2021)

Quiz Description

Complete coverage of Mathematics (अंकगणित परिक्षण) section for Jawahar Navodaya Vidyalaya (JNV) Entrance Exam for getting admission in Class-9. This Quiz set contains JNV Previous year questions 2021 Mathematics section. Solve it to test your learning and get a quick revision.

Questions in this test

  1. 25450 को मानक रूप में अभिव्यक्त करने पर प्राप्त होता है
  2. पृथ्वी, वातावरण से 15 दिनों में $1.2 \times 10^8$ किलोग्राम धूल उठाती है। पृथ्वी $4.8\times 10^8$ किलोग्राम धूल कितने दिनों में उठाएगी?
  3. संख्या x का घन, संख्या x के नौ गुने के बराबर है। x "जहाँ x $\ne$ 0 तथा x$\ne$ -3" का मान है
  4. $\left[\left(5^{-1}-6^{-1}\right)^{-1}-\left(3^{-1}-4^{-1}\right)^{-1}\right]$ का मान है
  5. एक कैंप जिसमें 80 रहने वाले हैं, के पास 70 दिनों का खाना है। 10 दिनों के बाद कितने रहने वाले चले जाएँ कि शेष खाना 80 दिन और चल जाए?
  6. यदि $x=\frac{2}{3}$ तथा $y=\frac{3}{2}$ तो $(x +y) \div (x -y)$ का मान होगा
  7. 7 के चार क्रमागत गुणजों का योगफल 322 है। इनमें से सबसे छोटा गुणज ज्ञात कीजिए।
  8. 15xy (x-3y) - 3y (x- 3y) के गुणनखंडन से प्राप्त होता है
  9. $\left(761\right)^2-\left(239\right)^2=?$
  10. यदि किसी संख्या x के दुगने में 27 जोड़ने के बाद, उसमें 13 और जोड़ दिए जाने पर 60 प्राप्त होता है, तो संख्या x का मान है
  11. विस्तार करने पर व्यंजक $\left(a+2b-c\right)^2$बराबर है
  12. एक हॉल, जिसकी विमाएँ 30 मी. x 12 मी. हैं, के फ़र्श 42, को पूरी तरह ढकने के लिए 3 मी. x 2 मी. विमाओं वाले कितने कालीनों की आवश्यकता होगी ?
  13. धातु की एक बेलनाकार पाइप की बाह्य त्रिज्या 3 सेमी तथा आंतरिक त्रिज्या 2 सेमी है। यदि पाइप की लंबाई 70 सेमी है, तो सेमी$.^3$ में पाइप में धातु का आयतन है
  14. यदि किसी त्रिभुज के आधार तथा ऊँचाई दोनों को दुगुना कर दिया जाए, तो उसका क्षेत्रफल, मूल त्रिभुज का/के __________ होगा।
  15. दो बेलनाकार बर्तनों की त्रिज्याओं में 1:3 का अनुपात है तथा उनकी ऊँचाइयों में 1:2 का अनुपात है। उनके आयतनों का अनुपात है
  16. निम्नलिखित परिमेय संख्याओं में से, कौन-सी संख्या सबसे छोटी है ?
  17. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
  18. $\frac{21}{24}\times \frac{8}{7}$ बराबर है।
  19. किसी संख्या $(x)$ में से तीन घटाया जाता है। इस अंतर को 4 से गुणा करने पर गुणनफल 20 आता है । यह समीकरण है
  20. एक चतुर्भुज में, तीन कोणों का योगफल इसके चौथे कोण के दुगुने के बराबर है। चौधे कोण की माप है
  21. रैखिक समीकरण $\frac{2x-3}{4}-\frac{2x-1}{2}=\frac{x-2}{3}$ का हल है
  22. एक चतुर्भुज ABCD में, यदि AB = 10 सेमी, CD = 6 सेमी तथा $<$$A+$$<$$D=180^{\circ }$ है, तो ABCD किस प्रकार का चतुर्भुज है?
  23. एक पासा उछाला गया। 1 से बड़ी विषम संख्या आने की प्रायिकता है
  24. एक वाद-विवाद में भाग लेने वाले 15 विद्यार्थियों में से 5 लड़कियाँ हैं। जीतने वाले विद्यार्थी के एक लड़के होने की प्रायिकता है
  25. 300 व्यक्तियों के एक सर्वे में पाया गया कि 30 व्यक्ति क्रिकेट खेलते हैं। एक वृत्त-चित्र $(pie-chart)$ में, इस वर्ग का त्रिज्यखण्ड कोण कितना होगा ?
  26. दो वर्ग जिनका क्षेत्रफल 16सेमी$.^2$ व 36 सेमी$.^2$ है, को सटा कर रखने पर एक नई आकृति बनती है । इस आकृति का परिमाप है
  27. 269 में क्या जोड़ा जाए कि परिणामी संख्या एक पूर्ण वर्ग बन जाए ?
  28. धातु के तीन ठोस घनों जिनकी भुजाएँ 6 सेमी, 8 सेमी तथा 10 सेमी हैं, को पिघलाकर एक घन बनाया गया है। नए घन की भुजा की लम्बाई है .
  29. वह छोटी से छोटी संख्या जिसे 9 तथा 10 के वर्गों के योगफल में जोड़ने या घटाने पर एक पूर्ण वर्ग संख्या प्राप्त हो, है
  30. $\left[\sqrt{\left(24\right)^2+\left(7\right)^2}\right]^3$ बराबर है।
  31. यदि 5 व्यक्ति एक कार्य को 28 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तो उसी कार्य को 7 दिनों में पूरा करने के लिए आवश्यक व्यक्तियों की संख्या है
  32. मनु एक प्रेशर कुकर अंकित विक्रय मूल्य के $\left(\frac{9}{10}\right)$ वें भाग के मूल्य पर खरीदता है और अंकित विक्रय मूल्य से 8% अधिक पर बेचता है। उसे कितने प्रतिशत का लाभ होगा ?
  33. समीर ने एक जोड़ी जूते ₹1,344 में खरीदे जिसमें GST भी शामिल है। यदि जूतों का विक्रय मूल्य ₹1,200 है, तो GST की दर है
  34. एक शहर की जनसंख्या पहले 10% बढ़ी और फिर 20% कम हुई । जनसंख्या में कुल कमी हुई
  35. यदि किसी संख्या में 20% की वृद्धि की जाती है और फिर इसमें 20% की कमी की जाती है, तो इसमें शुद्ध वृद्धि/कमी % होगी

Ratings & Reviews

No reviews yet. Be the first to write one!