Skip to content
JNV-अंकगणित परिक्षण कक्षा-9 (2014)

JNV-अंकगणित परिक्षण कक्षा-9 (2014)

Quiz Description

Complete coverage of Mathematics (अंकगणित परिक्षण) section for Jawahar Navodaya Vidyalaya (JNV) Entrance Exam for getting admission in Class-9. This Quiz set contains JNV Previous year questions 2014 Mathematics section. Solve it to test your learning and get a quick revision.

Questions in this test

  1. ₹1.50 पैसे तथा 25 पैसे के सिक्कों के मूल्यों का योग ₹210 है जो क्रमशः 5: 6: 8 के अनुपात में हैं, तो एक रुपये वाले सिक्कों की संख्या है
  2. एक कम्पनी कर्मी ₹440 वेतन पाता है जो उसके पिछले वर्ष के वेतन से 10% अधिक है। पिछले वर्ष उसका वेतन क्या था?
  3. किसी रकम को 2 वर्ष के लिए किसी दर पर निवेश किया गया। यदि उसी रकम को 3% ज्यादा दर पर निवेश किया जाता, तो 450 अधिक मिलते। निवेश की गई रकम थी
  4. कोई रकम चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्ष में ₹16900 और 3 वर्ष में ₹17576 हो जाती है। वार्षिक व्याज दर ज्ञात करें
  5. एक समचतुर्भुज का परिमाप 40 सेमी है। यदि इसका एक विकर्ण 12 सेमी हो, तो दूसरे विकर्ण की लम्बाई है
  6. किसी व्यक्ति को ₹600 में शर्ट बेचने पर लागत का 1/6 की हानि होती है। वह किस मूल्य पर शर्ट बेचे कि उसे लागत का 1/6 लाभ हो?
  7. अगर 9 सन्तरों का विक्रय मूल्य 12 सन्तरों के क्रय मूल्य के बराबर है, तो प्रतिशत लाभ बताइए
  8. वर्ग की भुजा 3√2 सेमी है उसके विकर्ण की लम्बाई होगी
  9. √80+ 3√245-√125
  10. $\sqrt{5+\sqrt{11+\sqrt{19+\sqrt{29+\sqrt{49}}}}}$ का मान है
  11. कौशल प्रत्येक सही हल के लिए 3 अंक प्राप्त करता है तथा प्रत्येक गलत हल के लिए 2 अंक खोता है। वह 30 प्रश्न हल करता है तथा 40 अंक प्राप्त करता है। कौशल ने कितने प्रश्न सही हल किए?
  12. किसी टैंक का $\frac{1}{5}$ भाग भरा हुआ है यदि उसमें 500 लीटर पानी और डाल दिया जाए, तो टैंक पूर्णतः भर जाएगा। अभी टैंक में कितने लीटर पानी है ?
  13. तीन लड़कियों की आयु का औसत 16 वर्ष है। उनकी आयु का अनुपात 3:5:8 है। सबसे छोटी और बड़ी लड़की की आयु का अन्तर क्या होगा ?
  14. $3^{x+8}=27^{x+1}$ हो ,तो $x$ का मान होगा
  15. तीन अलग-अलग चौराहों पर यातायात से सम्बन्धित बत्तियाँ क्रमश: 24 सेकण्ड, 36 सेकण्ड तथा 54 सेकण्ड बाद रंग बदलती रहती हैं। यदि वे तीनों 10 :15 : 00 प्रातः के समय एकसाथ रंग बदलती हैं, तो अगली बार वे तीनों एकसाथ किस समय रंग बदलेंगी?
  16. एक ताँबे का तार मोड़कर वर्गाकार बनाया गया है, उसका क्षेत्रफल 81 सेमी$^2$ है। यदि उसी तार को मोड़कर एक अर्द्धवृत्त बनाया जाए, तो उस अर्द्धवृत्त की त्रिज्या कितने सेमी होगी?$(\pi =\frac{22}{7}$ मानकर$)$
  17. एक वर्ग का क्षेत्रफल एक आयत के क्षेत्रफल से तीन गुना है। वर्ग का क्षेत्रफल 225 वर्ग सेमी है और आयत की लम्बाई 15 सेमी है, तो आयत की चौड़ाई और वर्ग की भुजा के बीच क्या अन्तर है?
  18. 50 संख्याओं का औसत 30 आया है। बाद में पता चला कि दो संख्याएँ गलती से 28 तथा 31 की बजाय 82 तथा 13 लिख दी गई थीं। तद्नुसार सही औसत कितना है?
  19. सुहास ने एक वस्तु ₹ 7500 में बेच कर 25% घाटा किया। 25% लाभ कमाने के लिए उसे यह वस्तु कितने में बेचनी चाहिए थी?
  20. शिक्षक दिवस पर 540 बच्चों में चॉकलेट समानत: बाँटी जानी थी किन्तु उस दिन 135 बच्चे अनुपस्थित थे। अतः प्रत्येक बच्चे को 2 चॉकलेट अतिरिक्त मिले। मूलतः प्रत्येक बच्चे को कितनी चॉकलेट मिलने वाली थी?
  21. वह संख्या ज्ञात कीजिए, जिसका $\frac{1}{7}$ भाग उसके $\frac{1}{11}$ भाग से 100 अधिक है।
  22. कीर्ति की मासिक आय, स्नेहा की मासिक आय से दो-तिहाई है। स्नेहा की वार्षिक आय ₹ 432000 है। कीर्ति की वार्षिक आय कितनी है? $($कुछ मामलों में मासिक और कुछ में वार्षिक आय का प्रयोग किया गया है $)$
  23. वर्तमान में पलाश की आयु अर्णव से तीन गुनी है। 7 वर्ष बाद पलाश की आयु उस समय अर्णव की आयु से दोगुनी होगी और 14 वर्ष के बाद उस समय अर्णव की आयु के सन्दर्भ में पलाश की आयु कितने गुना होगी?
  24. A तथा B एक कार्य 8 दिनों में पूरा कर सकते हैं, B तथा C उसी कार्य को 12 दिनों में कर सकते हैं और C तथा A उसी कार्य को 8 दिनों में कर सकते हैं। तद्नुसार तीनों मिलकर वही कार्य कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
  25. X, Y की तुलना में तीन गुना तेजी से कार्य करता है, अतः वह Y की तुलना में एक कार्य उससे 40 दिन पहले पूरा कर लेता है। तद्नुसार वे दोनों मिलकर वही कार्य कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
  26. एक ट्रक 12 घण्टे में 70 किमी/घण्टे की गति से एक दूरी तय करता है। इतने ही समय में ट्रक से 120 किमी अधिक तय करने वाली कार की औसत गति क्या है?
  27. एक संख्या के 55% और उसी के 14% के बीच 8610 का अन्तर है। उस संख्या का 85% कितना है?
  28. $3\sqrt{1-\frac{127}{343}}$ किसके बराबर है?
  29. यदि 9√x = √12 + √147 हो, तो x का मान होगा।
  30. यदि A का 90% = B का 30% और B = A का $2x$%, तब x का मान कितना है?
  31. एक साइकिल का पहिया 5000 चक्करों में 11 किमी की दूरी तय कर लेता है। तद्नुसार $(\pi =\frac{22}{7}$ मानकर$)$ उस पहिए की त्रिज्या कितने सेमी है?
  32. दी गई आकृति में ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है जिसमें AB||DC तथा ㄥBAD = 100° है, तब ㄥABC = ?
  33. यदि दी गई आकृति में 4x = 5y हो, तो x का मान होगा।
  34. एक कोण अपने सम्पूरक कोण का $\frac{1}{5}$ है। इस कोण की माप कितनी है?
  35. आँकड़ो 5, 8, 3, 11, 14, 7, 9 की मध्यिका है

Ratings & Reviews

No reviews yet. Be the first to write one!